- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- एम स्ट्राइप्स एप से जंगल की...
निगहबानी: एम स्ट्राइप्स एप से जंगल की पेट्रोलिंग

By - Bhaskar Hindi |16 Nov 2023 8:13 AM
वन विभाग भी अत्याधुनिक प्रणाली का कर रहा उपयोग
डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक समय ऐसा था कि कागज-कलम लेकर वन कर्मचारियों को जंगल में गश्त करना पड़ता था। इसमें एक ओर कागजों की बर्बादी होती थी, वहीं दूसरी ओर पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन अब वन विभाग भी अत्याधुनिक प्रणाली का उपयोग कर रहा है। एम स्ट्राइप्स एप के माध्यम से जंगल गश्त शुरू की गई है। इससे एक ओर कागज-कलम की बचत हो रही है, वहीं पारदर्शिता बनी है। अधिकारी इस एप के माध्यम से कर्मचारियों पर ऑनलाइन नजर रख रहे हैं। एप के माध्यम से जंगल में दिखाई देने वाले वन्यजीवों की गणना भी आसानी से की जा रही है।
Created On : 16 Nov 2023 8:13 AM
Next Story