साइबर टीम को सफलता: 14.62 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में पीड़ित को वापस मिल गए हैं 8 लाख रुपए

14.62 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में पीड़ित को वापस मिल गए हैं 8 लाख रुपए
  • खाता फ्रिज कर साइबर टीम ने किया कमाल
  • दिया था पार्ट टाइम, फुल टाइम काम का झांसा
  • रोजाना 4200 से 20,000 कमाने का लालच

डिजिटल डेस्क, नागपुर. ठगी की रकम में से पीड़ित को आधी रकम दिलाने में पुलिस को सफलता मिली है। पार्ट टाइम और फुल टाइम जॉब से उसे रोजाना साढ़े चार हजार से बीस हजार रुपए तक कमाने का लालच दिया गया था। उसे लाखों रुपए से ठगा गया था। साइबर टीम ने साइबर अपराधी का खाता फ्रिज कर उससे पीड़ित को आधी रकम वापस दिलाई है।

टॉस्क के बहाने झांसे में लिया

खरबी रोड भाग्यश्री नगर निवासी आशीष भीमराव पौनिकर (31) के साथ यह घटना 13 से 27 अक्टूबर 2023 के दरमियान घटित हुई है। पीड़ित के वाट्सएप नंबर पर टेलिग्राम एप का यू कैन स्टार्ट (ए) नाम से मैसेज आया था। उसमें पार्ट टाइम और फुल टाइम काम करने के बदले में रोजाना 4200 से 20000 रुपए तक कमाने का लालच दिया गया था। झांसे में आकर आशीष ने मैसेज पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उसे विविध कंपनियों के टॉस्क पूरे करने को कहा।

तय समय पर टॉस्क पूरा करने पर उसके खाते में रकम जमा हुआ। ज्यादा लाभ पाने के लिए आशीष को कुछ रकम निवेश करने के लिए कहा गया था। उसने 14 लाख 62 हजार 509 रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हो गया। तत्काल इसकी शिकायत साइबर थाना और संबंधित बैंक से की। पुलिस ने अपराधी का खाता फ्रिज कर ठगी की रकम में से 8 लाख 12 हजार 979 रुपए कानूनी प्रक्रिया के बाद पीड़ित को वापस दिलाए हैं।


Created On :   30 Jun 2024 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story