महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश धस ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश धस ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात
  • महामार्ग के चौराहे पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की
  • सुरेश धस ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश धस ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और बीड से अहमदनगर राष्ट्रीय राज्य महामार्ग क्र. 561 के चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस पर सकारात्मक विचार करेंगे। पूर्व मंत्री धस ने मुलाकात के बाद बताया कि इस महामार्ग का चौड़ीकरण काम चल रहा है।

इस महामार्ग के किनारे स्थित कड़ा गांव की सड़क पर डॉ आंबेडकर का पुतला पहले से लगा हुआ है। क्षेत्र के भीम सैनिकों की मांग है कि इस पुतले को यंहा से हटाकर महमार्गे के चौराहे के बीचोबीच लगाया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस पर उन्होंने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सोशल फोरम के अध्यक्ष यशवंत खंडागले मौजूद थे।


Created On :   14 Aug 2024 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story