उपलब्धि: महाराष्ट्र के छह अग्निशमन कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक, संतोष वारिक को राष्ट्रपति पदक

महाराष्ट्र के छह अग्निशमन कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक, संतोष वारिक को राष्ट्रपति पदक
  • अग्निशमन कर्मियों को सेवा पदक
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष वारिक को राष्ट्रपति पदक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के छह कर्मियों को अग्निशमन सेवा और सुधारात्मक सेवा के लिए पांच पदक प्रदान किए गए हैं। इनमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष वारिक और सुधारात्मक सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे। अग्निशमन सेवा और सुधारात्मक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित होने वाले कर्मियों में शाम शामिल हैं।

अग्निशमन सेवा - विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

संतोष श्रीधर वारिक (मुख्य अग्निशमन अधिकारी)

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

किशोर ज्ञानदेव घाडिगांवकर (संभागीय अग्निशमन अधिकारी), अनंत भीवाजी धोत्रे (उप अधिकारी), मोहन वासुदेव तोस्कर (अग्रणी फायरमैन), मुकेश केशव काटे (अग्रणी फायरमैन) और किरण रजनीकांत हत्याल (अग्निशमन अधिकारी) शामिल हैं।

सुधारात्मक सेवा - विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)

अशोक बोवाजी ओलाम्बा (हवालदार)

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)

नितिन भालचंद्र वयाचल (प्रिंसिपल), शिवाजी पांडुरंग जाधव (जेलर ग्रुप-I), दीपक सूर्याजी सावंत (सूबेदार) और जनार्दन गोविंद वाघ (हवलदार) शामिल हैं।

Created On :   14 Aug 2024 4:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story