सुसाइड: साइबर अपराधियों से तंग आकर मेयो के फार्मासिस्ट ने गटका जहर

साइबर अपराधियों से तंग आकर मेयो के फार्मासिस्ट ने गटका जहर
  • निवेश के नाम पर लगाया था 60 लाख का चूना
  • कमरे से जहरीली दवा की बोतल और सुसाइड़ नोट मिला
  • साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर । साइबर अपराधियों से तंग आकर मेयो के फार्मासिस्ट ने जहर गटक लिया। उसकी मौत हो गई है। घटित वाकये से निवेश के नाम पर उसे लाखों रुपए से चूना लगाया गया है। इससे गणेशपेठ थाने में महिला सहित तीन अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार अक्षय भैया बाहेकर (51) मूलत: गोदिंया जिले के छिपिया का रहने वाला था वर्तमान में वह इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में किराए से रह रहा था। वह अविवाहित था और मेयो अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट था। कुछ दिन पहले महिला सहित तीन साइबर अपराधियों ने उसे फांस लिया था। फारेक्स कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया था। इससे कम समय में उसे ज्यादा लाभ मिलने का झांसा दिया गया था। झांसे में आने से अक्षय ने अपनी जमा पूंजी साइबर अपराधियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। इस बीच उसके खाते में लाभ की रकम दर्शायी जा रही थी,लेकिन वह उसे कैश नही कर पा रहा था। इस संबंध मेें उसने संबंधित बैंक में भी पड़ताल की थी। इससे अक्षय को खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ। इस कारण उसने अपनी निवेश की हुई रकम साइबर अपराधियों को वापस मांगी तो वह उस पर और निवेश करने के लिए दबाव बना रहे थे,जबकि निवेश के लिए उसने कुछ लोगों से कर्जा भी ले लिया था।

घटित प्रकरण से साइबर अपराधियों ने उसे करीब 60 लाख रुपए से चूना लगाया था। इतनी बड़ी रकम से ठगे जाने के कारण अक्षय परेशान हो गया था। 3 सितंबर की शाम को वह सेंट्रल एवेन्यू पर स्थित होटल राजधानी में गया और होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरा। दो दिन से अक्षय कमरे से बाहर नही निकलने के कारन होटल के कर्मचारी ने खान-पान का आर्डर लेने के इरादे से उसके रूम में गया। आवाज देने के बाद भी भितर से कोई प्रतिसाद नही मिल रहा था। कर्मचारी ने यह बात होटल के प्रबंधक को बताई। अनहोनी की आशंका से प्रकरण की पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो अक्षय बेहोशी की हालत में कमरे में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे मेयो अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। कमरे से पुलिस को जहरीली दवा की बोतल और सुसाइड़ नोट पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपए से चूना लगाने के कारण आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया हुआ है। इससे अक्षय की मौत के लिए जिम्मेदार साइबर अपराधियों के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   6 Sept 2024 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story