मौसम का हाल: नागपुर : इस बार सर्दी में कम रहेगी सर्दी

नागपुर : इस बार सर्दी में कम रहेगी सर्दी
कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अक्टूबर खत्म होने के बाद भी सर्दी ने अभी तक अपना असर नहीं दिखाया। नवंबर महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। दोपहर में गर्मी का एहसास होता है, वहीं रात को गुलाबी ठंड महसूस होती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान आैसत से मामूली कम चल रहा है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने जैसी स्थिति नहीं बन रही। कम दबाव का क्षेत्र तैयार नहीं हो रहा। अगले कुछ दिनों में चक्रवात या बारिश होने की संभावना नहीं है। इसीलिए तापमान सामान्य से केवल 1 या 2 डिग्री ही नीचे चल रहा है। वातावरण शुष्क बना हुआ है। अभी तक गर्म कपड़ों की मांग नहीं बढ़ सकी है।


Created On :   1 Nov 2023 6:13 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story