खतरा: झोपड़ी पर बैठा था जहरीला सांप, देखते ही उड़े होश, एक दिन में 25 से ज्यादा कॉल

झोपड़ी पर बैठा था जहरीला सांप, देखते ही उड़े होश, एक दिन में 25 से ज्यादा कॉल
  • बारिश के चलते बढ़ा सांपों का खतरा
  • मण्यार प्रजाति का था सांप
  • सर्पमित्रों ने पकड़कर जंगल की तरफ छोड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के अधिकांश परिसर जलमग्न हो गये। परिणामस्वरुप सांपो का खतरा बढ़ गया है। जगह जगह पानी भरने से बिलों में छुपे जहरीले सांप बाहर निकलने लगे हैं। यह हम नहीं खुद सर्पमित्र कह रहे हैं। शनिवार को बारिश खत्म होते ही एक घंटे के भीतर शहरभर से 25 से ज्यादा जगहों पर जहरीले सांप निकलने की घटना हुई। जिसमें मन्यार, कोबरा जैसे विषैली सांप शामिल है।

बाकी मौसम की बात करें तो सांप अपने बिल में छुपकर रहते हैं। शिकार के वक्त ही वह बाहर निकलते हैं, ज्यादातर विषैले सांप निशाचार होते हैं। ऐसे में वह कम ही इंसानों के संपर्क में आते हैं। लेकिन बारिश में इनके बिलों में पानी घुस जाता है। जिससे इन्हें बाहर निकलना पड़ता है। सूखी जगह की तलाश में यह घर आंगन व आंगन से घर में घुस जाते हैं। इन दिनों बारिश रूक रूक कर आने से इतना फर्क नहीं पड़ रहा था। लेकिन शनिवार को जमकर बारिश आने से परिसर की जमीन जलमग्न हो गई थी। ऐसे में बिलों में छुपे रहनेवाले सांप बाहर निकलने लगे। जिसमें सुबह से ही वाठोडा, खरबी, बहादुरा, हुडकेश्वर आदि जगह से सर्पमित्रों को लगातार कॉल आने लगे थे यह जानकारी वाइल्ड लाइफ वेलफेअर सोसाइटी के सचिव नीतिश भांदकर ने दी है।

झोपड़ी पर बैठा था मन्यार : शनिवार की सुबह बेसा के स्वामी नारायण मंदीर के पास पेट्रोल पंप से आगे एक छोटा झोपड़ा है। सुबह 11 बजे झोपडे़ के उपर एक सांप बैठा था जिसे यहां के लोगों ने देखा। गनीमत है, कि झोपड़े में पानी जमा होने से कोई यहां पर नहीं था। सांप को देखते ही लोगों ने सर्पमित्र नीतिश भांदकर, विशाल नागपुर व रूषभ को बुलाया। जब यह सर्पमित्र वहां पहुंचे तो देखा कि, यह सांप मन्यार प्रजाति का है। जो बहुत ज्यादा विषैली होता है। ऐसे में सतर्कता से तीनों ने मिलकर इस सांप का बचाव किया व इसे निसर्गमुक्त किया गया। बताया गया कि, यह निशाचर सांप होता है। जो अक्सर रात को ही सक्रिय रहता है। ऐसे में जमीन पर सोनेवालों के लिए यह बहुंत खतरनाक साबित हो सकता है।

Created On :   20 July 2024 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story