Nagpur News: जिला प्रशासन ने वोटरों के लिए शुरू किया जनजागृति अभियान, प्रक्रिया की जानकारी दी

जिला प्रशासन ने वोटरों के लिए शुरू किया जनजागृति अभियान, प्रक्रिया की जानकारी दी
  • शहर के चौराहों पर कर्मचारी दे रहे वाेटरों को वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी
  • मनपा के सभी 10 जोन में हो रहा डेमो
  • शुरू किया जनजागृति अभियान

Nagpur News : चुनाव आयोग ने 26 नवंबर के पहले विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करने की सूचना देने के एक दिन बाद रविवार से जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी प्रक्रिया पर अमल शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने नागपुर शहर में वोटरों के लिए जनजागृति अभियान शुरू कर दिया है। कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू) व वीवीपैट की जानकारी वोटरों को दी जा रही है। वोट डालते समय क्या सावधानी बरतें और कैसे वोट डालने की प्रक्रिया होती है इसकी जानकारी दी जा रही है। नागपुर लोक सभा के तहत 6 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। मध्य नागपुर, दक्षिण नागपुर, उत्तर नागपुर, पूर्व नागपुर, पश्चिम नागपुर व दक्षिण-पश्चिम नागपुर में वोटरों के लिए यह जनजागृति अभियान चलेगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर जिला प्रशासन के कर्मचारी सीयू, बीयू व वीवीपैट लेकर बैठेंगे आैर वोटों को वोट संबंधी जानकारी देंगे। रविवार 29 सितंबर से यह अभियान शुरू हुआ।

मध्य नागपुर के तहत आनेवाले अशोक चौक पर चुनाव काम में लगे जिला प्रशासन के कर्मचारी सीयू, बीयू व वीवीपैट लेकर बैठे और जनजागृति के लिए डमो देने का काम शुरू किया। कर्मचारी सुरेश भोवते, चंद्रशेखर उराडे ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 30 लोगों को डेमो के बारे में जानकारी दी गई थी। प्रशासन का उद्देश्य लोगों में चुनाव व मतदान के संबंध में जनजागृति करना है। शहर के प्रमुख चौराहोें पर तय दिन व तय समय पर यह कार्यक्रम होता रहेगा। जिला प्रशासन की कई टीमें इस काम में लगी हुई है। एहतियात के तौर पर एक हथियारबंद पुलिस कर्मी भी प्रत्येक टीम के साथ दिया गया है। टीम के साथ वाहन भी होता है, जिस पर जनजागृति के बारे में लिखा हुआ है।

9 अक्टूबर तक चलेगा डेमो

डेमो देने का कार्यक्रम शहर में 9 अक्टूबर तक चलेगा। सीयू से कमांड दी जाती है आैर उसके बाद ही बीयू पर वोट कास्ट किया जाता है। वोट जिसे दिया उसे ही मिला या नहीं इसकी तसदी वीवीपैट में लगी स्क्रिन देखकर की जाती है। वीवीपैट की स्क्रिन पर 7 सेकंद तक एक पर्ची दिखाई देती है, जिस पर जिसे वोट दिया उसका चुनाव चिन्ह दिखाई देता है। 7 सेकंद बाद यह पर्ची कटकर उसी में गिर जाती है।

बीयू में 15 उम्मीदवार व एक नोटा

एक बीयू पर 15 उम्मीदवारों के नाम और 16 वां नाम नोटा का होता है। उम्मीदवार के नाम के सामने ही उसका चुनाव चिन्ह भी होता है। 15 से ज्यादा उम्मीदवार होने पर दूसरे बैलेट यूनिट (बीयू) की व्यवस्था करनी होती है।

14 वीं विधान सभा

मौजूदा 14 वीं विधान सभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। उसके पहले चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। कई बूथों की वेबकास्टिंग होगी। यानी सीसीटीवी से निगरानी होगी।

Created On :   29 Sept 2024 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story