उम्मीदवारी मामला दो-तीन दिन में साफ हो जाएगा, गडकरी की लोकसंवाद यात्रा में शामिल शिंदे

उम्मीदवारी मामला दो-तीन दिन में साफ हो जाएगा, गडकरी की लोकसंवाद यात्रा में शामिल शिंदे
  • सभी सीटों के लिए चर्चा सकारात्मक
  • महायुति की 10 सीटों पर हाेगी फतह
  • गडकरी की लोकसंवाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिंदे

डिजिटल डेस्क, नागपुर. लोकसभा चुनाव के लिए महायुति के उम्मीदवार के संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि एक दो दिन में उम्मीदवारी का मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, पदाधिकारियों की मांग है कि उनकी पार्टी को उम्मीदवारी मिले। महायुति के मित्रदलों में समन्वय है। सभी सीटों के लिए सकारात्मक चर्चा हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों से चर्चा की।

महायुति की 10 सीटों पर हाेगी फतह

उन्होंने यह भी दावा किया कि रामटेक व यवतमाल-वाशिम क्षेत्र में शिवसेना जीतेगी। विदर्भ की सभी 10 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार जीतेंगे। लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव का चित्र स्पष्ट होगा। मुंबई में शिवसेना पदाधिकारियों ने िवचार रखा है कि शिवसेना को ही अधिक उम्मीदवारी मिले। पदाधिकारियों को विश्वास में लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है।

ऊंट पर बैठकर बकरी नहीं हांकते

आदित्य ठाकरे के वक्तव्य को लेकर शिंद ने कहा-उनके पास आरोप लगाने के बजाय दूसरा काम ही क्या है। हम फील्ड में काम करनेवाले कार्यकर्ता हैं। घर में बैठे नहीं रहते हैं। ऊंट पर बैठकर बकरी हांकने का काम नहीं करते हैं। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर महायुति चुनाव में सफल होगी। कांग्रेस किसी भी तरह से शिवसेना की कोई चिंता न करें। कांग्रेस अपने बारे में सोचे, सब्र करे।

गडकरी की लोकसंवाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिंदे

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी की रविवार को लोकसंवाद यात्रा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए। दक्षिण पश्चिम नागपुर में विविध स्थानों पर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। शिंदे ने कहा कि गडकरी के कार्यों से वे प्रभावित है। गडकरी तो बालासाहब ठाकरे के सबसे पसंदीदा मंत्री थे। उनके कार्यकाल में प्रतिदिन सड़क निर्माण की गति बढ़ी है।

विविध समाज संगठनों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को समर्थन दिया है। संगठनों में दलित पैंथर, अखिल भारतीय अहीर महासभा, बसोर समाज संगठन, राष्ट्रीय कांट्रैक्टर लेबर यूनियन शामिल है। दलित पैंथर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुखेदेव सोनवने व आनंद खापरडे ने शुभेच्छाएं दी हैं। इंटरनेशनल सिंधी समाज संगठन ने भी गडकरी को समर्थन दिया है। अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, चेयरमैन डॉ. विंकी रुघवानी ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय अहीर महासभा व यदुवंशी अहीर गवली गोपाल व संपूर्ण यादव समाज की ओर से अहीर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने समर्थन पत्र दिया है। अखंड डहरवाल कलार समाज के अध्यक्ष खेलेंद्र बिठले ने भी समर्थन पत्र दिया है।

Created On :   8 April 2024 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story