Beed News: नेकनूर कुटीर अस्पताल में स्लैब प्लेट गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

नेकनूर कुटीर अस्पताल में स्लैब प्लेट गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत
  • अस्पताल भवन निर्माण कार्य में हादसा
  • स्लैब प्लेट गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Beed News. नेकनूर में कुटीर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मजदूर शंभू दास जिसकी उम्र 38 साल बताई गई है, स्लैब की प्लेट गिरने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा। जानकारी के अनुसार नेकनूर कुटीर अस्पताल की नई तीन मंजिला इमारत के निर्माण कार्य जारी है। पश्चिम बंगाल के एक मजदूर शंभू दास उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब स्लैब खोलते समय एक प्लेट उनके सिर पर गिर गई। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि मजदूरों की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। यहां बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए दिन मजदूर काम करने आते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। जिसके बाद उसे परिजन को सौंपा जाएगा

Created On :   4 Feb 2025 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story