खतरा: हो सकता है हादसा , हवा में झूल रही भांडेवाडी रेलवे ओवरब्रिज की सेंट्रिंग

हो सकता है हादसा , हवा में झूल रही भांडेवाडी रेलवे ओवरब्रिज की सेंट्रिंग
  • ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा
  • 4 से 5 साल बीतने के बाद भी कार्य अधूरा
  • निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भांडेवाड़ी स्थित रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज बनाने के साथ रेलवे स्टेशन का निर्माणकार्य भी जारी है। राहगीरों को आवागमन में असुविधा न हो इस दृष्टि से यहां रेलवे द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

नागरिकों के अनुसार इस ओवरब्रिज का निर्माणकार्य कछुआ गति से चल रहा है। करीब 4 से 5 साल बीतने के बाद भी यह ओवरब्रिज पूरी तरह नहीं बन पाया है। ओवरब्रिज के िनर्माण में देरी के चलते नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज के निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

हाल ही में ओवरब्रिज का स्लैब डालने के लिए सेंट्रिंग ठाेंकी गई थी, स्लैब तो डाल दिया, लेकिन उसके नीचे लगी सेंट्रिंग पट्टी अब भी वैसे ही झूल रही है। इस ब्रिज के नीचे से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। यदि यह सेंट्रिंग नीचे गिर जाती है, तो किसी की जान जा सकती है, लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। नागरिकों का कहना है कि, सेंट्रिंग को निकालने के लिए कई बार संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों को बोला गया, लेकिन किसी के भी कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

कछुआ गति से चल रहा काम : नागरिकों के अनुसार इस ओवरब्रिज का निर्माणकार्य कछुुआ गति से चल रहा है। ओवरब्रिज निर्माणकार्य शुरू होने के कारण अभी पटरी पर से ही आवागमन करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यहां के हालात काफी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ के कारण रोजाना कई दोपहिया वाहन फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार वाहन-चालकों को गंभीर चोटें भी आती हैं। यह सिलसिला पिछले 4-5 साल से जारी है।


Created On :   10 July 2024 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story