झांसा देकर शोषण: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यापारी के खिलाफ रेप व एट्रासिटी का केस दर्ज

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यापारी के खिलाफ रेप व एट्रासिटी का केस दर्ज
  • झांसा देकर होटल में बुलाया था
  • शादी के लिए दबाव बना रहा था
  • आरोपी गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है

डिजिटल डेस्क, नागपुर। व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म व एट्रासिटी एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस बीच पीसीआर की अवधि खत्म होने से आरोपी व्यापारी को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित 32 वर्षीय विवाहिता जरीपटका क्षेत्र की निवासी है, जबकि आरोपी व्यापारी अशोक पुरुषोत्तम लखलानी (40) गुजरात राज्य के वड़ोदरा का निवासी है। कारोबार और सोशल मीडिया के जरिए उनकी जान पहचान हो गई। इस बीच वह कारोबार के संबंध में ही नागपुर आ गया। लकड़गंज थाना क्षेत्र के होटल सिटी सेंटर के कमरा नंबर 101 में पीड़िता को बुलाया। 10 से 20 जुलाई 2024 के बीच में उसे डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाया। प्रतिकार करने पर जाति संबंधित गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। इससे मामला थाने पहुंचा। सहायक आयुक्त श्वेता खाडे मामले की जांच कर रही हैं।

कपिल नगर थाने का पुलिसकर्मी निलंबित : कपिल नगर थाने के एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मी का नाम नेमीचंद भाेवते बताया गया है। सूत्रों के अनुसार किसी बात को लेकर नेमीचंद का थानेदार के साथ अनबन हो गई। यह बात वरिष्ठ अधिकारियों के कानों तक पहुंची। इसके बाद नेमीचंद को निलंबित करने का आदेश दिया गया। वरिष्ठों का आदेश मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया।

युवक पर घातक शस्त्र से हमला , पुराने विवाद के चलते घटना को दिया गया अंजाम : पुराने विवाद को लेकर एक आरोपी ने युवक पर घातक शस्त्र से हमला कर दिया। जख्मी निखिल उर्फ डंबा मनोहर वासनिक (24) पडोले नगर निवासी की शिकायत पर आरोपी विवेक सुखदेव जाधव (40) पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार निखिल उर्फ डंबा मनोहर वासनिक ने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह 13 अगस्त को मित्र के साथ दोपहिया वाहन पर नंदनवन स्थित हिवरी नगर झोपड़पट्टी, जाधव के घर के सामने से जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने उससे गाली-गलौज कर घातक शस्त्र से बाएं हाथ, गर्दन और पीठ पर वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Created On :   16 Aug 2024 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story