दावे -प्रतिदावे: जनता नहीं चाहती फिर से हो जंगलराज की वापसी - सिंह

जनता नहीं चाहती फिर से हो जंगलराज की वापसी - सिंह
  • उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता का दावा
  • यूपी से गुंडों का पूरी तरह से सफाया
  • गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई यात्रा पर आए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार का गुंडाराज देखा है जब अपराधी सड़कों पर खुलेआम खून की होली खेलते थे। इसलिए यूपी की प्रबुद्ध जनता कभी नहीं चाहेगी की उनके राज्य में फिर से जंगलराज की वापसी हो। अखिलेश यादव का सपना 2027 में पूरा होने वाला नहीं है। यह बात उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कही।

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई प्रवास पर आए भाजपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से गुंडों का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। इससे देश के सबसे बड़े राज्य की छवि देश विदेश में बदली है। इसका लाभ भी नजर आ रहा है। निवेशक तेजी से उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर आकर्षित हो रहे हैं। राज्य में फिल्मसिटी भी बनाई जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड की की सौ से अधिक फिल्मों और वेब सिरीज की शुटिंग यूपी में हुई है, इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिला है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के सवाल पर सिंह ने कहा कि विपक्ष संविधान बदलने को लेकर अफवाह फैलाने

भाजपा नेता ने कहा कि जनता देख रही है कि योगी सरकार यूपी का विकास किस तरह कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में मुंबई, दिल्ली, कोलकता जैसे महानगरों के अलावा बड़ी संख्य़ा में विदेशों में भी रहते हैं। इन प्रवासी उत्तरभारतीयों को इस बात का गहरा अहसास होता है कि योगीराज में यूपी में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति में उनके गृह प्रदेश की छवि कैसे बदली है। जौनपुर में भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की अफवाह के चलते जो पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हुआ, वही जौनपुर में भी हुआ। हम समय रहते विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला नहीं कर सके।

Created On :   9 Sept 2024 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story