बीड़: राकांपा (शरद) की दूसरी सूची जारी, बीड में पंकजा मुंडे को टक्कर देंगे सोनवणे

राकांपा (शरद) की दूसरी सूची जारी, बीड में पंकजा मुंडे को टक्कर देंगे सोनवणे
  • लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
  • राकांपा (शरद) की दूसरी सूची जारी हुई
  • पंकजा मुंडे को टक्कर देंगे सोनवणे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा (शरद) ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भिवंडी सीट से राकांपा (शरद) के प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे होंगे। जबकि बीड़ सीट से बजरंग सोनवणे को उम्मीदवार बनाया गया है। गुरुवार को राकांपा (शरद) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने यह सूची जारी की। इसके साथ ही राकांपा (शरद) अभी तक कुल 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि सातारा सीट पर अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

भिवंडी सीट पर म्हात्रे का मुकाबला केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा के उम्मीदवार कपिल पाटील से होगा। इससे पहले म्हात्रे ने भिवंडी सीट से साल 2014 में मनसे के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

जिसमें म्हात्रे को 93 हजार 647 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के कपिल पाटील को 4 लाख 11 हजार 70 वोट मिले थे। वहीं बीड़ सीट पर सोनवणे का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी पंकजा मुंडे से होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राकांपा (अविभाजित) ने बीड़ सीट पर सोनवणे को उम्मीदवारी दी थी। भाजपा की उम्मीदवार प्रीतम मुंडे से हुए मुकाबले में सोनवणे को 5 लाख 9 हजार 807 को वोट मिले थे। जबकि जबकि प्रीतम को 6 लाख 78 हजार 175 मत मिले थे। प्रीतम ने सोनवणे को 1 लाख 68 हजार 368 वोटों से हराया था।

राकांपा (शरद) के उम्मीदवार

सीट प्रत्याशी

भिवंडी सुरेश म्हात्रे

बीड़ बजरंग सोनवणे

राकांपा (अजित) ने उस्मानाबाद से भाजपा विधायक की पत्नी को दिया टिकट

भाजपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटील की पत्नी अर्चना पाटील गुरुवार को राकांपा (अजित) में शामिल हो गईं। इसके साथ ही अर्चना पाटील को अजित गुट ने धाराशिव से महायुति का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। राकांपा (अजित) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि अर्चना धाराशिव में शिवसेना (उद्धव) के उम्मीदवार ओमराजे निंबालकर को कड़ी टक्कर देंगी। अर्चना पूर्व में धाराशिव जिला परिषद की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।


Created On :   4 April 2024 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story