लाइव प्रसारण: प्रदेश के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा जा सकेगा लाइव

प्रदेश के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा जा सकेगा लाइव
  • भाजपा की ओर से की जाएगी स्क्रीनिंग की व्यवस्था
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा जा सकेगा लाइव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का महाराष्ट्र के सभी मंदिरों में लाइव प्रसारण के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में बावनुकले ने कहा कि राज्य भर से नागरिक भाजपा के स्थानीय नगरसेवकों और विधायकों से अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सभी लोगों को 22 जनवरी में अयोध्या ले जाना संभव नहीं होगा।

इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से राज्य के सभी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस बीच बावनकुले ने दावा करते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी छह सीटों पर महायुति के उम्मीदवार 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करेंगे।

इसके लिए भाजपा के मुंबई के 4 हजार पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है। महायुति लोकसभा लोकसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटें जीतेगी। बावनकुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का अंतिम फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड ही करेगा।

Created On :   5 Jan 2024 4:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story