- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय के...
कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. हरेराम त्रिपाठी
- रामटेक स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय
- कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी को बनाया
- राज्यपाल रमेश बैस ने किया चयन
डिजिटल डेस्क, मुंबई. नागपुर के रामटेक स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी को बनायागया है। फिलहाल वह वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां उन्होंने 12 जून 2021 को कार्यभार संभाला था, जो 11 जून 2024 को समाप्त होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर चुन लिया गया। राज्यपाल रमेश बैस ने उनका चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति पद के लिए किया है। जारी आदेश के मुताबिक, पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु होने तक प्रो त्रिपाठी इस पद पर बने रहेंगे।
प्रो. त्रिपाठी न्यायशास्त्र के विश्वप्रसिद्ध विद्वान हैं। वाराणसी श्रीकाशीविद्वत्परिषद के महामंत्री प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि सभ्रांतजनों की बैठक में प्रो. हरेराम त्रिपाठी का चयन कालिदास संस्कृत विद्यालय के कुलपति के पद पर किए जाने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस का आभार प्रकट किया गया। इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष पद्मविभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मश्री राजेश्वराचार्य, पद्मश्री प्रो. कमलाकर त्रिपाठी, पद्मश्री प्रो. शिवनाथ मिश्रा, पद्मश्री प्रो. हरिहर कृपालु त्रिपाठी, पद्मश्री बाबा शिवानंद, महाराजश्री शंकरपुरी , प्रो. चंद्रमौली, प्रो. रामचंद्र पाण्डे, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. सदाशिव द्विवेदी, डॉ. संजीव कुमार राय, प्रो. विनय कुमार पाण्डे, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग इत्यादि शामिल थे। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी प्रो. हरेराम त्रिपाठी का चयन कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर होने पर बधाई दी है।
Created On :   27 May 2023 4:31 PM IST