- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- केंद्र ने कहा - देवनार के कूड़ा...
New Delhi News: केंद्र ने कहा - देवनार के कूड़ा डंपिंग स्थान को मिट्टी से ढका जा रहा, निगरानी प्रणाली से होगा सुधार

- निगरानी प्रणाली से वायु की गुणवत्ता का लगाया जा रहा पता
- कूड़ा डंपिंग स्थान को मिट्टी से ढका जा रहा
New Delhi News. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के शिवाजी नगर और आसपास के लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर देवनार के कूड़ा डंपिंग स्थान को मिट्टी से ढका जा रहा है। इसके साथ ही अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजना का कार्य लगभग 600 टन प्रतिदिन नगरपालिका ठोस अपशिष्ट की प्रसंस्करण क्षमता के साथ प्रदान किया गया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 4 जून 2022 को इस परियोजना की स्थापना के लिए सहमति प्राप्त हुई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा में शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय पाटील के पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवाजी नगर और उसके आसपास के इलाके के लोगों को हो रही परेशानी से सरकार वाकिफ है। देवनार में नगरपालिका के ठोस कचरे को समतल किया जा रहा है और दुर्गंध व आग के जोखिम को कम करने के लिए मिट्टी से ढका जा रहा है। शिवाजी नगर और आसपास की हवा के प्रदूषण की निगरानी के लिए वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणालियां स्थापित की गई हैं। भूजल गुणवत्ता सहित जल प्रबंधन मुख्य रूप से राज्यों का उत्तरदायित्व है, लेकिन केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) महाराष्ट्र सहित पूरे देश में भूजल गुणवत्ता की निगरानी करता है।
Created On :   28 March 2025 7:45 PM IST