- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र की सड़कों पर वर्ष...
New Delhi News: महाराष्ट्र की सड़कों पर वर्ष 2018-22 के बीच हुई लगभग 75 हजार दुर्घटनाएं

- महाराष्ट्र की सड़कों पर वर्ष 2018 से 2022 के बीच लगभग 75 हजार दुर्घटनाएं
- दुर्घटनाओं की कई वजहें सामने आई हैं
New Delhi News. महाराष्ट्र की सड़कों पर वर्ष 2018 से 2022 के बीच लगभग 75 हजार दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दुर्घटनाओं की कई वजहें सामने आई हैं, जिसमें तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना और नशे की हालत में गाड़ी चलाना शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में शिवसेना (शिंदे) सांसद रविन्द्र वायकर और नरेश म्हस्के के पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच महाराष्ट्र के राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाइवे) पर 41,134 दुर्घटनाएं हुई हैं। इसी अवधि में महाराष्ट्र के प्रादेशिक मार्गों (स्टेट हाइवे) पर 33,717 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।
गडकरी ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाएं कई कारणों से होती है। तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय, मोबाइल का इस्तेमाल, गलत दिशा में वाहन चलाना, लाल बत्ती का उल्लंघन, हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना और सड़क की खराब स्थिति भी दुर्घटना की वजह होती है।
Created On :   27 March 2025 9:08 PM IST