- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमीन पटेल विधानसभा में कांग्रेस के...
New Delhi News: अमीन पटेल विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता, अमित देशमुख बने मुख्य सचेतक

- मुख्य सचेतक का दायित्व अमित देशमुख को सौंपा
- अमीन पटेल को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया
New Delhi News. कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने से ठीक पहले दोनों सदनों में विधायक दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 4 बार के विधायक अमीन पटेल को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का उपनेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधानसभा में मुख्य सचेतक का दायित्व अमित देशमुख को सौंपा गया है। अमीन पटेल मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यहां इन नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वजीत कदम को विधानसभा में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि शिरीष नाइक और संजय मेश्राम सचेतक होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र विधान परिषद में सतेज उर्फ बंटी पाटील को पार्टी का नेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही अभिजीत वंजारी को परिषद में पार्टी का मुख्य सचेतक और राजेश राठौड़ को सचेतक बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने राज्य में संगठन की कमान हर्षवर्धन सपकाल को सौंप दी है। वहीं, विजय वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना गया है।
वहीं विश्वजीत कदम को कांग्रेस के विधानसभा दल का सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस विधायक शिरीष कुमार नाईक और विधायक संजय मेश्राम को विधानसभा में सचेतक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मान्यता से कांग्रेस के विधानमंडल दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधान परिषद में कांग्रेस के विधायक दल नेता पद पर सतेज ऊर्फ बंटी पाटील को नियुक्त किया गया है। विधान परिषद में कांग्रेस के मुख्य सचेतक विधायक अभिजीत वंजारी को बनाया गया है। वहीं कांग्रेस के विधायक राजेश राठोड को सचेतक नियुक्त किया गया है। चेन्नीथला ने कहा कि विधानमंडल में कांग्रेस के विधायकों की संख्या भले ही कम है लेकिन विधायकों की उत्साह और ऊर्जा कायम है। कांग्रेस के विधायक जनता की समस्याओं को सदन में उठाएंगे। इससे पहले बीते 13 फरवरी को विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेड्टीवार को कांग्रेस का विधानमंडल दल नेता नियुक्त किया गया था। विधानसभा में कांग्रेस के कुल 16 और विधान परिषद में कांग्रेस के 7 विधायक हैं। साल 2024 के विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित हुआ था। लेकिन चुनाव नतीजे के तीन महीने के बाद कांग्रेस ने विधानमंडल दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी।
विस में किसको मिला कौन सा पद
अमीन पटेल (मुंबादेवी)- उपनेता
अमित देशमुख (लातूर शहर)- मुख्य सचेतक
विश्वजीत कदम (पलुस- कडेगांव) - सचिव
शिरीष कुमार नाईक (नवापुर) - सचेतक
संजय मेश्राम (उमरेड) - सचेतक
-----------
विप में किनको मिली जिम्मेदारी
सतेज पाटील - विधायक दल नेता
अभिजीत वंजारी - मुख्य सचेतक
राजेश राठोड - सचेतक
-------------
Created On :   1 March 2025 8:45 PM IST