- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिवसेना शिंदे गुट ने 23 जिलों में...
Mumbai News: शिवसेना शिंदे गुट ने 23 जिलों में नियुक्त किए संपर्क मंत्री, सामंत को मिली मुंबई उपनगर की जिम्मेदारी

- 23 जिलों में नियुक्त किए संपर्क मंत्री
- शिवसेना (शिंदे) ने उदय सामंत को मुंबई उपनगर की जिम्मेदारी दी
Mumbai News. शिवसेना (शिंदे) ने राज्य के 23 जिलों में पार्टी के मंत्रियों को संपर्क मंत्री के रूप में नियुक्त की है। ये 23 जिले ऐसे हैं, जहां पर महायुति सरकार में भाजपा और राकांपा (अजित) के पालक मंत्री हैं। मंगलवार को शिवसेना (शिंदे) के मुख्य नेता तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह नियुक्ति की है। प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंत मुंबई उपनगर, पुणे और सिंधुदुर्ग के संपर्क मंत्री बनाए गए हैं। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पालघर और सोलापुर के संपर्क मंत्री होंगे। राज्य के मृदा व जलसंरक्षण मंत्री संजय राठोड को नागपुर, चंद्रपुर और अमरावती का संपर्क मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश के फलोत्पादन मंत्री भरत गोगावले को हिंगोली और वाशिम, राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट को बीड़ और नांदेड़, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर को अकोला और लातूर का प्रभार दिया गया है।
राज्य के जलापूर्ति व स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील परभणी और बुलढणा, राज्य के पर्यटन मंत्री शंभुराज देसाई सांगली और अहिल्यानगर, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे धुलिया और नंदूरबार के संपर्क मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम को जालना और राज्य के वित्त राज्य मंत्री आशीष जयस्वाल को भंडारा और गोंदिया जिले का प्रभार दिया गया है। इसके पहले बीते 4 फरवरी को भाजपा ने राज्य के 17 जिलों में संपर्क मंत्री नियुक्त किया था। भाजपा ने भी ऐसे जिलों में संपर्क मंत्री बनाया है जिस जिले में शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजित) के पालक मंत्री हैं।
Created On :   4 March 2025 9:33 PM IST