- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पहले फोन कॉल्स पर होता था धंधा, अब...
Mumbai News: पहले फोन कॉल्स पर होता था धंधा, अब एप के जरिए हो रहा अवैध कारोबार
- हवाला की वजह से दुबई शिफ्ट हो गए बड़े सटोरिए, परिवार भी साथ ले गए
- सौरभ चंद्राकर पकड़ा गया, लेकिन दर्जनों बुकीज अभी भी दुबई में
Mumbai News सुनील मेहरोत्रा . पहले भारत में छोटे-बड़े सटोरियों के यहां पुलिस छापे की खबरें बहुत आम हुआ करती थीं, लेकिन अब अपेक्षाकृत कम छापे पड़ रहे हैं। इसकी क्या वजह है? क्या सट्टा बाजार कम सक्रिय है या सटोरी दूसरे धंधे में चले गए हैं?मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अब भारत के ज्यादातर बड़े सटोरी दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। वो अपने परिवार के सदस्यों को भी वहां ले गए हैं। इन सटोरियों में से एक महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कुछ दिनों पहले दुबई में पकड़ा गया। उसे अब भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन कई बड़े बुकीज अभी भी वहां हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिसमें सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर है।
दुबई का फ्लाइट का टिकट भी बजट में : अधिकारी के अनुसार, सटोरियों को लगता है कि दुबई उनके लिए कानून की गिरफ्त से बचने के लिए ज्यादा सुरक्षित है। मौजूदा समय में सट्टा खेलने का तरीका भी बदल गया है। पहले सट्टा इनकमिंग कॉल्स पर खेला जाता था। इसके लिए सटोरी भारत में किसी होटल या किराए का घर ले लेते थे। लेकिन तब पुलिस की रेड का रिस्क ज्यादा रहता था। लेकिन अब सट्टा खेलने के लिए अलग-अलग एप्स उपलब्ध हैं। कोई भी बुकी और पंटर अब कहीं भी बैठकर सट्टा खेल सकता है। चूंकि सट्टे के बिजनेस में मोटी कमाई है, दुबई का भारत से फ्लाइट का टिकट का रेट भी बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए भारत के कई बड़े सटोरी अब दुबई जाकर इस अवैध कारोबार से जुड़ गए हैं।
खुद का भी हवाला बिजनेस : सटोरियों के दुबई शिफ्ट होने की एक वजह हवाला से भी जुड़ी है। सट्टा कारोबार में अधिकांश लेन-देन हवाला से ही होता है और दुबई को हवाला कारोबार का हब कहा जाता है। एक अधिकारी के अनुसार, सच तो यह है कि कई सटोरियों ने सट्टे के धंधे से इतनी कमाई कर ली है कि अब वह साथ-साथ हवाला का बिजनेस भी कर रहे हैं, ताकि हवाला का कमिशन भी उन्हीं के हिस्से आए। इस अधिकारी के अनुसार, भारत के कई सटोरियों ने अपने ऑफिस भी वहां खोल लिए हैं।
बेहिसाब कमाई : एक सूत्र के अनुसार, किसी भी कंपनी के बारे में यह पता करना आसान है कि इसका साल का कितना टर्नओवर है, लेकिन सट्टे के धंधे में बेहिसाब कमाईहै। इस सूत्र का कहना है कि वह दहिसर के एक बुकी को जानता है, जिसने कई साल पहले 500 रुपए से सट्टा खेलना शुरू किया था। आज वह करोड़ों का मालिक है। लेकिन इस धंधे का स्याह पहलू यह भी है कि इसने काफी परिवारों को बर्बाद किया है।
ब्याज पर रकम देते हैं सटोरिए : एक अधिकारी के अनुसार, कई सटोरी सट्टे से कमाई रकम ब्याज पर लोगों को देते हैं। खास बात यह है कि ब्लैक के बिजनेस में कुछ भी अधिकृत लिखा पढ़ी नहीं होती है। सबकुछ भरोसे पर चलता है।
Live Updates
- 8 Feb 2025 6:39 PM IST
ज्यादातर बड़े सटोरी दुबई में शिफ्ट
पहले भारत में छोटे-बड़े सटोरियों के यहां पुलिस छापे की खबरें बहुत आम हुआ करती थीं, लेकिन अब अपेक्षाकृत कम छापे पड़ रहे हैं। इसकी क्या वजह है? क्या सट्टा बाजार कम सक्रिय है या सटोरी दूसरे धंधे में चले गए हैं?मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अब भारत के ज्यादातर बड़े सटोरी दुबई में शिफ्ट हो गए हैं। वो अपने परिवार के सदस्यों को भी वहां ले गए हैं। इन सटोरियों में से एक महादेव बेटिंग ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर कुछ दिनों पहले दुबई में पकड़ा गया। उसे अब भारत लाने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन कई बड़े बुकीज अभी भी वहां हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिसमें सटोरियों की हरकतों पर भारतीय एजेंसियों को पैनी नजर है।
Created On :   8 Feb 2025 6:26 PM IST