Mumbai News: मुंबई सहित देश भर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई, पांच दिन देरी से रवानगी

मुंबई सहित देश भर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई, पांच दिन देरी से रवानगी
  • तय समय से एक दिन पहले दी थी दस्तक
  • पांच दिन देरी से हुई रवानगी

Mumbai News : मुंबई सहित देश भर से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई हो गई। इस साल महानगर में औसत के मुकाबले 122 प्रतिशत बारिश हुई, जो 2023 के मुकाबले 15% ज्यादा है। पिछले साल भी सामान्य से 107% बरसात हुई थी। इस साल तय समय 10 जून से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। आमतौर पर महानगर में 10 अक्टूबर तक बारिश होती है। लेकिन इस साल 15 अक्टूबर यानी पांच दिन की देरी से मानसून की वापसी हुई है। पिछले सप्ताह क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई की संभावना जताई थी। विभाग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। पिछले साल 6 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई थी।

उपनगरों में 3,160 मिमी बारिश

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि इस साल मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में 15 अक्टूबर तक 3,160.5 मिमी वर्षा हुई। मुंबई शहर में 2,754.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गर्मी-उमस बढ़ेगी

क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक कांबले ने कहा कि मानसून चला गया है। आनेवाले दिनों में मुंबईकरों को गर्मी सताएगी। धूप तेज होगी। उमस भी बढ़ेगी। चिकित्सकों ने मौसम में होनेवाले बदलाव से आम लोगों को सावधान किया है। धूप में निकलने पर ठंडे पेयों से बचना चाहिए। सर्दी-बुखार होने पर डॉक्टर से दवाई लेनी चाहिए।

Created On :   15 Oct 2024 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story