Mumbai News: किशोरी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हालत गंभीर - कूपर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

किशोरी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हालत गंभीर - कूपर अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
  • जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर एमआईडीसी पुलिस कर रही जांच
  • आरोपी भी झुलसा, पुलिस ने दोनों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया

Mumbai News. अंधेरी (पूर्व) के मरोल में रविवार देर रात 30 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़कर कर किशोरी को जला दिया। नाबालिग की हालत गंभीर है। आरोपी जीतेंद्र चंद्रकांत तांबे भी झुलस गया है। दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती किया है। आरोपी और पीड़िता एक ही क्षेत्र में रहते हैं। चार साल से दोनों के बीच दोस्ती थी। हालांकि कुछ महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। मां के समझाने पर नाबालिग तांबे का फोन नहीं उठा रही थी। उसके संदेशों का जवाब भी नहीं दे रही थी। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।

मां ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता की मां ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में तांबे के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, छह महीने पहले एक पड़ोसी ने शिकायतकर्ता को बताया उसने उनकी बेटी को तांबे के साथ घूमते देखा है। इसके बाद मां ने बेटी को समझाया और तांबे से मिलने-जुलने से मना कर दिया। आरोपी के फोन का जवाब भी वह नहीं देती थी। तांबे इस कारण गुस्से में थी। उसने पीड़िता को जला दिया। स्थानीय निवासी ने इसकी जानकारी पीड़िता की मां को दी।

जीतू ने मुझ पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई

सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची, जहां उन्हें नाबालिग अधजली अवस्था में मिली। पीड़िता ने मां को बताया कि उसने कुछ गलत नहीं किया। जीतू (तांबे) ने मुझ पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पीड़िता का शरीर 60 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात भोजन के बाद पीड़िता चॉल में सहेलियों के साथ बैठी थी। रात 11.30 बजे के आसपास यह घटना हुई।

Created On :   5 March 2025 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story