Mumbai News: फडणवीस ने कहा - लाली बहन योजना में एक भी बहन वंचित नहीं रहेगी

फडणवीस ने कहा - लाली बहन योजना में एक भी बहन वंचित नहीं रहेगी
  • राज्य की 1 करोड़ 90 लाख बहनों के बैंक खाते में योजना का लाभ
  • 60 लाख बची महिलाओं को भी शीघ्र लाभ दिया जाएगा

Mumbai News : मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ 90 लाख बहनों के बैंक खाते में योजना का लाभ दिया जा चुका है। जबकि 60 लाख बची महिलाओं को भी शीघ्र लाभ दिया जाएगा। राज्य की एक भी बहन दिवाली और भाईदूज के कार्यक्रम तक इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बातें शुक्रवार को शिरड़ी में लाड़ली बहन योजना के कार्यक्रम में कहीं। फड़णवीस ने कहा कि महिला विकास की योजना बनाये बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने लाडली बहन, लखपति दीदी योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में लेक लाडकी योजना शुरू की गई है,

इसमें लड़कियों को 18 साल की उम्र पूरी करने पर एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके आलावा एसटी बसों में महिलाओं को टिकट में पचास प्रतिशत की छूट दी गई है। इससे घाटे में चल रही एसटी फायदे में आ गयी है। फडणवीस ने आगे कहा कि यह योजना हमेशा जारी रहेगी। जबकि विपक्ष इसको लेकर भ्रामक जानकारियां फैला रहा है। उन्होंने बहनों को आश्वस्त किया कि इस योजना का मासिक लाभ समय-समय पर बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस कार्यक्रम में उनकी आंख में हुए ऑपरेशन के चलते शामिल नहीं हो सके।

Created On :   27 Sept 2024 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story