- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विकिपीडिया के खिलाफ महाराष्ट्र...
Mumbai News: विकिपीडिया के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल ने दर्ज किया मामला, छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी

- छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी देने का मामला
- विकिपीडिया के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल ने दर्ज किया मामला
Mumbai News. छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में विवादित और गलत जानकारी देने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने विकिपीडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें साइबर सेल ने विकिपीडिया के उन 4 से 5 एडिटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने साइबर सेल के कहने के बाद भी न तो विवादित कंटेंट को हटाया और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया। साइबर सेल सूत्रों के मुताबिक, छत्रपतिसंभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी को हटाने को लेकर अधिकारियों ने 15 ईमेल विकिपीडिया को भेजे थे।लेकिन उनकी तरफ से न तो कोई जवाब आया और न ही उन्होंने विवादित जानकारी को हटाया। इसके बाद आईटी एक्ट 69 और 79 के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र साइबर सेल को जांच करने का आदेश दिया था।फडणवीस के निर्देश के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने विवादित जानकारी को हटाने के लिए विकिपीडिया को ईमेल किया था,लेकिन तीन दिन बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा हाल ही में रिलीज हुई है। विकिपीडिया के कंटेंट का विवाद इस फिल्म की रिलीज के बाद सामने आया है।
Created On :   21 Feb 2025 10:24 PM IST