Mumbai News: महाराष्ट्र में पीएम आवास के लिए मिले 10 करोड़ 98 लाख रुपए

महाराष्ट्र में पीएम आवास के लिए मिले 10 करोड़ 98 लाख रुपए
  • विभिन्न परियोजनाओं को गति मिलेगी
  • महाहाउसिंग महामंडल के निदेशक के रूप में 16 सदस्य शामिल

Mumbai News प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 10 करोड़ 98 लाख 72 हजार 467 रुपए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसमें साल 2024-24 में पीएम आवास (शहरी) के तहत साल 2024-25 के लिए केंद्र सरकार से मिली 6 करोड़ 59 लाख 23 हजार 480 रुपए का समावेश है। जबकि सरकार ने अपने हिस्से की 4 करोड़ 39 लाख 48 हजार 987 रुपए भी उपलब्ध कराया है। राज्य सरकार के गृहनिर्माण विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पीएम आवास (शहरी) के तहत राज्य में शुरू विभिन्न परियोजनाओं को गति मिल सकेगी।

महाहाउसिंग के अध्यक्ष होंगे फडणवीस, अतिरिक्त अध्यक्ष बने शिंदे : प्रदेश सरकार के महाराष्ट्र गृहनिर्माण विकास महामंडल (महाहाउसिंग) के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री तथा गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे अतिरिक्त अध्यक्ष होंगे। जबकि प्रदेश के गृहनिर्माण राज्य मंत्री पंकज भोयर सह अध्यक्ष बनाए गए हैं। राज्य के गृहनिर्माण विभाग ने महाहाउसिंग महामंडल के निदेशक मंडल की पुनर्रचना की गई है।

महाहाउसिंग महामंडल के निदेशक के रूप में 16 सदस्यों का समावेश किया गया है। इसमें म्हाडा, एसआरए, एमएमआरडीए, सिडको, नागपुर सुधार प्रन्यास और राष्ट्रीय गृहनिर्माण बैंक समेत अन्य संस्थाओं के प्रमुख को शामिल किया गया है। महाहाउसिंग महामंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रबंधक निदेशक बनाए गए हैं। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास परियोजनाओं को गति देने के लिए साल 2018 में महाहाउसिंग महामंडल की स्थापना की थी।



Created On :   22 March 2025 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story