Mumbai News: बार - बार रेप से तंग आकर बेटी ने सौतेले पिता का काट दिया प्राइवेट पार्ट

बार - बार रेप से तंग आकर बेटी ने सौतेले पिता का काट दिया प्राइवेट पार्ट
  • बार - बार रेप से तंग आई थी बेटी
  • सौतेले पिता का प्राइवेट पार्ट काट दिया
  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • लगातार हो रहा था यौन शोषण

Mumbai News. नालासोपारा में रिश्तों का तार-तार करनेवाला मामला सामने आया है। यहां एक साल से लगातार सौतेले पिता के शारीरिक शोषण से तंग 24 वर्षीय बेटी ने चाकू से सौतेले पिता का गुप्तांग काट दिया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संतोष भुवन इलाके में घटी। इस हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

लगातार हो रहा था यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती की मां ने दूसरी शादी की थी। उसका 45 वर्षीय सौतेला पिता पिछले एक वर्ष से उससे दुराचार कर रहा था। सोमवार को भी पिता ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद युवती ने इस अत्याचार का अंत करने का फैसला किया।

सौतेले पिता पर ताबड़तोड़ हमला

पुलिस के अनुसार सोमवार को पिता के अत्याचार से तंग आकर बेटी ने योजना के तहत पिता की आंख पर पट्टी बांध दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शख्स का निजी अंग कट गया और वह घर से बाहर भागा। लेकिन युवती ने उसका पीछा करके सड़क पर पकड़ लिया और वहां भी हमला कर दिया।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया

इस घटना को अंजाम देने के बाद युवती खून से सने चाकू के साथ सड़क पर घूम रही थी। इसकी सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल सौतेले पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती देख उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुलिंज पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव ने बताया कि सौतेला पिता युवती से दुराचार की वारदात को अंजाम दे रहा था। इससे नाराज युवती ने जानलेवा हमला किया है।

Created On :   24 March 2025 9:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story