Mumbai News: औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर हो देशद्रोह के तहत कार्रवाई - एकनाथ शिंदे

औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर हो देशद्रोह के तहत कार्रवाई - एकनाथ शिंदे
  • आजमी ने कहा था कि औरंगजेब क्रूर प्रशासक नहीं था
  • औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी
  • एकनाथ शिंदे ने कहा - अबू आजमी पर हो देशद्रोह के तहत कार्रवाई

Mumbai News. समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आसिम आजमी ने औरंगजेब को लेकर एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। आजमी ने सोमवार को विधानमंडल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि औरंगजेब क्रूर प्रशासक नहीं था। उसने कई मंदिरों का निर्माण करवाया था। आजमी ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब की लड़ाई राज्य के कार भार को लेकर थी। यह लड़ाई हिंदू और मुस्लिम की नहीं थी। आजमी के बयान पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान है। इसलिए आजमी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब आजमी ने विवादास्पद बयान दिया है। सोमवार को आजमी ने औरंगजेब की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं बल्कि एक महान राजा था। उसके कार्यकाल में भारत सोने की चिड़िया था। उसके राज को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे।

वह न्याय देने वाला सम्राट था, लेकिन हमारे इतिहास में इसे उल्टा दिखाया जाता है। आजमी के बयान पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता को पता है कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ क्या सलूक किया था। उन्हें बहुत यातनाएं दी गई थीं। इसलिए उनके ऊपर महाराष्ट्र के लोगों की भावना दुखाने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं शिवसेना (उद्धव) विधायक आदित्य ठाकरे ने छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करने वाले आजमी पर कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। आदित्य ने कहा कि महाराष्ट्र का कोई भी व्यक्ति यह स्वीकार नहीं कर सकता। गौरतलब है कि आजमी ने साल 2023 में भी औरंगजेब का समर्थन करने वाला बयान दिया था।

Created On :   3 March 2025 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story