PM Modi Cabinet 3.0: भाजपा को लगे झटके से केंद्रीय मंत्रिमंडल में गड़बड़ाया महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व

  • कोंकण और मराठवाड़ा अंचल से एक ही मंत्री नहीं
  • विभागीय संतुलन बिगड़ा
  • गड़बड़ाया महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व

डिजिटल डेस्क, मुंबई. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का लगे करारे झटके का असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल पर भी देखने को मिला है। मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र का महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व गड़बड़ाया गया है। मंत्रिमंडल में इस बार महाराष्ट्र का क्षेत्रिय संतुलन भी नहीं दिख रहा है। मंत्रिमंडल में इस बार ठाणे व कोंकण और मराठवाड़ा अंचल से एक भी मंत्री शामिल नहीं किए गए हैं। इससे पहले साल 2014 और साल 2019 में महाराष्ट्र का वर्चस्व था। लेकिन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 23 से घटकर 9 हो गई हैं। इससे केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 8 से घटकर 6 हो गई है। सोमवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। जिसमें महाराष्ट्र के 6 मंत्रियों में से 2 कैबिनेट मंत्री, 1 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 3 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में भाजपा के 4, शिवसेना (शिंदे) के 1 मंत्री और आरपीआई के 1 मंत्री हैं। भाजपा के 4 मंत्री में से 2 मंत्री कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। नागपुर सीट से भाजपा सांसद नितिन गडकरी और उत्तर मुंबई सीट से भाजपा सांसद पीयूष गोयल कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि रावेर सीट सीट से भाजपा सांसद रक्षा खडसे और पुणे सीट से भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। गडकरी और गोयल केंद्र की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। जबकि इस लोकसभा चुनाव में जीत का हैट्रिक लगाने वाली रक्षा और प्रथम बार चुनाव जीतने वाले मोहोल पहली बार राज्य मंत्री बने हैं।

विभागीय संतुलन बिगड़ा

केंद्र में तीसरी बार बनी मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र का विभागीय संतुलन भी बिगड़ गया है। महायुति को मराठवाड़ा अंचल में इस बार सबसे बड़ा झटका लगा है। महायुति को मराठवाड़ा की 8 में से केवल शिवसेना (शिंदे) को एक सीट मिली है। जबकि भाजपा और राकांपा (अजित) खाता भी नहीं खोल सकी है। नवगठित मंत्रिमंडल में मराठवाड़ा अंचल से एक भी मंत्री नहीं बनाए गए हैं। जबकि पिछली सरकार में मराठवाड़ा विभाग से दो राज्य मंत्री थे। इस चुनाव में ठाणे और कोंकण विभाग में कुल 6 में से 5 सीटें महायुति को मिली हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस विभाग से एक भी मंत्री नहीं बनाए गए हैं। जबकि पिछली सरकार में कोंकण से 1 कैबिनेट मंत्री और ठाणे से 1 राज्य मंत्री नियुक्त किए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में पूर्व विदर्भ से 1 कैबिनेट मंत्री, पश्चिम विदर्भ से 1 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल किए गए हैं। मोदी की पिछली सरकार में विदर्भ से 1 मंत्री बनाए गए थे। इस बार उत्तर महाराष्ट्र से 1 राज्य मंत्री और पश्चिम महाराष्ट्र से 1 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जबकि पिछले सरकार में केवल उत्तर महाराष्ट्र से 1 राज्य मंत्री थीं। वहीं पिछली सरकार की तरह अबकी बार मुंबई से 1 कैबिनेट मंत्री और 1 राज्य बनाए गए हैं।

विभागवार दलों को मिली सीटें

विदर्भ

दल सीट

भाजपा - 2

शिवसेना (शिंदे) - 1

कांग्रेस - 5

शिवसेना (उद्धव) - 1

राकांपा (शरद) - 1

कुल - 10

मराठवाड़ा

दल सीट

भाजपा - 0

शिवसेना (शिंदे) - 1

राकांपा (अजित) - 0

कांग्रेस - 3

शिवसेना (उद्धव) - 3

राकांपा (शरद) - 1

कुल - 8

पश्चिम महाराष्ट्र

दल सीट

भाजपा - 2

शिवसेना (शिंदे) - 2

राकांपा (अजित) - 0

कांग्रेस - 2

शिवसेना (उद्धव) - 0

राकांपा (शरद) - 3

निर्दलीय - 1

कुल - 10

उत्तर महाराष्ट्र

दल सीट

भाजपा - 2

शिवसेना (शिंदे) - 0

कांग्रेस - 2

शिवसेना (उद्धव) - 2

राकांपा (शरद) - 2

कुल - 8

ठाणे और कोंकण

दल सीट

भाजपा - 2

शिवसेना (शिंदे) - 2

शिवसेना (उद्धव) - 0

राकांपा (शरद) - 1

राकांपा (अजित) - 1

कुल - 6

मुंबई

दल सीट

भाजपा - 1

शिवसेना (शिंदे) - 1

कांग्रेस - 1

शिवसेना (उद्धव) - 3

कुल - 6


दलवार सीटें

दल सीटें

भाजपा - 9

शिवसेना (शिंदे) - 7

राकांपा (अजित) -1

कांग्रेस - 13

शिवसेना (उद्धव) - 9

राकांपा (शरद) - 8

निर्दलीय - 1

कुल - 48


Created On :   10 Jun 2024 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story