Mumbai News: मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, दूसरा समन जारी करने की तैयारी

मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, दूसरा समन जारी करने की तैयारी
  • कॉमेडी पर विवाद: उपमुख्यमंत्री शिंदे पर अभद्र टिप्पणी का मामला
  • पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा

-

मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, दूसरा समन जारी करने की तैयारी

वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित तंज के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। खार पुलिस ने कुणाल को पूछताछ के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे बुलाया था। पुलिस अब उन्हें दूसरा समन जारी करने की तैयारी में है। पुलिस ने सोमवार को स्टैंडअप कॉमेडियन को समन जारी किया था। यह समन मुंबई में मौजूद उनके माता-पिता को दिया गया था। कुणाल के वाट्सएप पर भी पुलिस ने यह समन भेजा था। कामरा मुंबई में नहीं हैं। कुणाल ने कहा है कि विवादित टिप्पणी के लिए वह उपमुख्यमंत्री शिंदे से माफी नहीं मांगेंगे। शिवसेना (उद्धव) प्रवक्ता संजय राऊत ने आज कहा कि कामरा किसी के सामने नहीं झुकेंगे। क्योंकि उनका और मेरा डीएनए एक जैसा है। वह एक योद्धा हैं। वह माफी नहीं मांगेंगे। अगर आपको उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है, तो कानूनी कदम उठाने होंगे। इस पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, ‘वह (कामरा) पागल है और यह व्यक्ति (राउत) भी पागल है।’ भाजपा विधायक (विधान परिषद) परिणय फुके ने दावा किया कि कांग्रेस "या अन्य दल" कामरा का समर्थन कर रहे हैं।

क्या है मामला

कामरा ने अपने शो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की तर्ज शिंदे पर तंज कसा है। इसके बाद शिवसेना (शिंदे) कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां यह कार्यक्रम शूट किया गया था। विवाद के बीच कामरा ने एक्स पर लिखा, ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा... मैं इस भीड़ से नहीं डरता…मैंने जो कहा, वह बिलकुल वैसा ही है जैसा कि अजित पवार (उपमुख्यमंत्री) ने एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा था।’

Created On :   25 March 2025 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story