फिर तार-तार अस्मत: कल्याण के नजदीक टिटवाला में महिला यात्री के साथ जबरन रेप, ड्यूटी से घर लौट रही थी

कल्याण के नजदीक टिटवाला में महिला यात्री के साथ जबरन रेप, ड्यूटी से घर लौट रही थी
  • महिला यात्री के साथ जबरन रेप
  • आरपीएफ और ग्रामीण पुलिस ने फौरन लिया एक्शन
  • जीआरपी की हिरासत में आरोपी कल्याण

डिजिटल डेस्क, मुंबई, एसएन दुबे। कल्याण- कल्याण के नजदीक टिटवाला में एक महिला यात्री के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना के वक्त महिला यात्री टिटवाला लोकल ट्रेंन से उतरने के बाद रेलवे लाइन से होकर गुरवलीपाड़ा अपने घर जा रही थी। उसी वक्त विशाल एकनाथ चव्हाण नामक व्यक्ति सुनसान देखकर महिला को पकड़ लिया, और जबरन झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने फौरन इस घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। घरवालों ने टिटवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम हरकत आई, और मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब 35 वर्षीय दुष्कर्मी विशाल चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला नौकरी करती है। रोज की तरह सोमवार को भी वह लोकल ट्रेंन से उतरने के बाद रेलवे लाइन पकड़कर घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने अकेला देखकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। टिटवाला ग्रामीण पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद टिटवाला पुलिस ने जीरो-जीरो पर मामला दर्ज कर कल्याण जीआरपी के पास ट्रांसफर कर दिया। फ़िलहाल दुष्कर्मी विशाल चव्हाण को हिरासत में लेकर कल्याण जीआरपी की टीम पूछताछ कर रही है।


Created On :   14 Nov 2023 3:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story