खेतीबाड़ी: कृषि विभाग ने बताया - राज्य में खरीफ फसलों की हुई 102 प्रतिशत बुवाई

कृषि विभाग ने बताया - राज्य में खरीफ फसलों की हुई 102 प्रतिशत बुवाई
  • खरीफ फसलों की 102 प्रतिशत बुवाई हुई
  • राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कृषि विभाग की ओर से जानकारी दी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में खरीफ फसलों की 102 प्रतिशत बुवाई हुई है। गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कृषि विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र में खरीफ फसलों का बुवाई क्षेत्र 142.02 लाख हेक्टर है। लेकिन इस साल 144.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी 102 प्रतिशत खरीफ की बुवाई हुई है। मंत्रालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि इस साल राज्य में औसतन 121 प्रतिशत बारिश हुई है। जबकि पिछले साल लगभग 81.4 प्रतिशत वर्षा हुई थी। 1 जून से 2 सितंबर के बीच 1002 मिमी बारिश हुई है। राज्य में केवल 5 तहसीलों में 50 से 75 प्रतिशत बरसात हुई है। जबकि 305 तहसीलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। वहीं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने मंत्रिमंडल को बताया कि अच्छी बारिश से साल 2018 के बाद पहली बार राज्य के लगभग 5 बड़े जलाशय 100 प्रतिशत भर गए हैं। राज्य में उजनी, कोयना, जायकवाड़ी, भातसा और वैतरणा जलाशय में 100 प्रतिशत जलभंडारण है।

लाड़ली बहन योजना पर 4787 करोड़ रुपए खर्च

इसके अलावा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना का लाभ अभी 1 करोड़ 59 लाख महिलाओं को प्रदान किया गया है। इन महिलाओं को बैंक खाते में जुलाई और अगस्त दो चरणों की राशि 4787 करोड़ रुपए उपलब्ध कराया गया है। इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए दिया जाता है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महिला व बाल विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाड़ली बहन योजना के लाभ के लिए महिलाओं का आवेदन 30 सितंबर तक स्वीकारने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एक अधिकारी ने बताया नवी मुंबई में योजना का फार्म भरते समय अनियमयितता करने वाले संबंधित व्यक्ति पर मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

Created On :   6 Sept 2024 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story