- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नाशिक में राम-काल पथ के विकास के...
Mumbai News: नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए, निधि को मिली मंजूरी

- नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ रुपए
- राज्य सरकार ने निधि वितरित करने को दी मंजूरी
Mumbai News. प्रदेश सरकार ने नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित करने को मंजूरी दी है। जबकि सिंधुदुर्ग में पूर्व-आईएनएस गुलदार अंडरवाटर म्यूजियम के लिए कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन विकसित करने को लेकर 30 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपए खर्च किया जा सकेगा। शुक्रवार को राज्य के पर्यटन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। नाशिक में कालाराम मंदिर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूजा-अर्चना कर चुके हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने विशेष सहायता के जरिये प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का वैश्विक स्तर पर विकास करने के लिए महाराष्ट्र की दो परियोजनाओं को शामिल किया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने नाशिक में राम-काल पथ के विकास के लिए 99 करोड़ 14 लाख रुपए मंजूर किया है।
इसमें से राज्य सरकार ने साल 2024-25 के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में राम-काल पथ के लिए लिए 65 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए वितरित किया है। जबकि सिंधुदुर्ग में पनडुब्बी पर्यटन विकास के लिए मंजूर 46 करोड़ 91 लाख रुपए में से 30 करोड़ 96 लाख 5 हजार रुपए स्वीकृत किया है। राम-काल पथ के विकास का काम नाशिक मनपा के जिम्मे होगा। जबकि सिंधुदुर्ग में पनडुब्बी पर्यटन विकास की जिम्मेदारी महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल को दी गई है। इससे अब दोनों परियोजनाओं के लिए मंजूर राशि से छोटे, बड़े और अन्य खर्च किए जा सकेंगे।
Created On :   27 Dec 2024 9:19 PM IST