- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- साल के पहले दिन 5 पुलिस अधिकारी का...
प्रशासनिन फेरबदल: साल के पहले दिन 5 पुलिस अधिकारी का तबादला

By - Bhaskar Hindi |2 Jan 2024 5:51 PM IST
- पोस्टिंग की राह देख रहे बच्चन सिंह को अकोला पुलिस अधीक्षक बनाया
- श्रवण दत्त को अब नंदुरबार के नए पुलिस अधीक्षक बनाया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल के पहले दिन ही महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने 5 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पोस्टिंग की राह देख रहे बच्चन सिंह को अकोला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वही श्रवण दत्त को अब नंदुरबार के नए पुलिस अधीक्षक बनाया गए है। अविनाश एम बारगल अमरावती क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक बनाए गए है । प्रद्युम्न आर पाटिल को नंदुरबार से तबादला कर पुणे अपराध शाखा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वही चेतना शेखर तिडके को नागपुर से बीड़ अंबाजोगाई का अपर पुलिस अधीक्षक का चार्ज दिया गया है।
Created On :   2 Jan 2024 5:51 PM IST
Next Story