- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- कोल्हापुर
- /
- महाप्रसाद खाने से तीन सौ लोगों की...
Kolhapur News: महाप्रसाद खाने से तीन सौ लोगों की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में जारी है इलाज
![महाप्रसाद खाने से तीन सौ लोगों की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में जारी है इलाज महाप्रसाद खाने से तीन सौ लोगों की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में जारी है इलाज](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/05/1400676-hospital.webp)
- मंगलवार आधी रात से लोगों को उल्टी एवं दस्त शुरू हुए
- लगभग तीन सौ लोगों की सेहत बिगड़ी
- महाप्रसाद खाने से फूड पॉइजनिंग
Kolhapur News : शिरोल तहसील के शिवनाकवाड़ी में यात्रा के दौरान महाप्रसाद खाने से करीब 300 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई है। मंगलवार की आधी रात से गांव के हर घर में दो-तीन लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इचलकरंजी के इंदिरा गांधी सामान्य अस्पताल में बुधवार को बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों सहित लगभग 100 लोगों का इलाज किया जा रहा है। एक अलग वार्ड इलाज के लिए बनाया गया है। पूरा गांव प्रभावित होने के कारण मरीजों को शिवनाकवाडी क्षेत्र और इचलकरंजी के कुछ निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।
इचलकरंजी के इंदिरा गांधी जनरल अस्पताल में इलाज शुरू
अस्पताल और घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवनाकवाडी (तहसील शिरोल) में ग्राम देवता श्री कल्याणताई माता देवी की यात्रा थी। यात्रा में दोपहर को महाप्रसाद बांटा गया। पूरे गांव ने महाप्रसाद का लुत्फ उठाया। आधी रात के बाद कुछ लोगों को दस्त और उल्टी की शिकायत हुई। सुबह होने तक यह अहसास होने पर कि पूरा गांव इसकी चपेट में है। लोगों ने ऐसे मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जैसे-जैसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती गई, उन्हें इचलकरंजी के इंदिरा गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बड़ी तादाद में मरीज आने से अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूले
अचानक उमड़ी मरीजों की भीड़ से अस्पताल प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। हालांकि,अस्पताल प्रशासन ने तुरंत व्यवस्था जुटाई और सभी चिकित्सा अधिकारियों,नर्सों, परिचारकों और कर्मचारियों को एक साथ ड्यूटी पर बुलाया और उपचार शुरू की। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 मरीजों के लिए अलग वार्ड खोला गया। इन मरीजों का इलाज शुरू किया गया। जरूरी दवा का स्टॉक भी उपलब्ध करा दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.भाग्यरेखा पाटिल और उनकी टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। जिससे कई रोगियों को राहत मिली। इचलकरंजी के इंदिरा गांधी सामान्य अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भी प्रभावित मरीजों को भर्ती कराया गया है। शिवनाक वाड़ी इलाके के अस्पताल में भी कई लोगों का इलाज चल रहा है। शिरोल विधायक राजेंद्र पाटिल यद्रवकर, इचलकरंजी विधायक राहुल अवाडे ने मरीजों से मुलाकात की और पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सुझाव दिया कि सभी का उचित इलाज किया जाए।
Created On :   5 Feb 2025 8:24 PM IST