जबलपुर: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने मौत के बाद भी नाॅमिनी को अब तक नहीं किया भुगतान

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने मौत के बाद भी नाॅमिनी को अब तक नहीं किया भुगतान
  • पीड़िता का आरोप: सारे दस्तावेज देने के बावजूद भी क्लेम डिपार्टमेंट के जिम्मेदार व शाखा प्रबंधक कर रहे गोलमाल
  • बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया पर कंपनी का पक्ष नहीं मिला।
  • अधिकारियों ने जल्द भुगतान का वादा किया पर उन्हें क्लेम की राशि आज तक नहीं मिली।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमा कंपनियों के द्वारा लाखे दावे किए जाएँ पर जरूरत पड़ने पर व मौत के बाद भी पॉलिसी धारकों की मदद नहीं करती हैं। यहाँ तक की नियमानुसार क्लेम देने के बजाय अनेक प्रकार की त्रुटियाँ निकालकर गोलमाल करने में जिम्मेदार जुटे रहते हैं।

ऐसी ही शिकायत मध्य प्रदेश जबलपुर बेलबाग ललित कॉलोनी निवासी ज्योति बर्मे ने की है। उन्होंने बताया कि पति राजकुमार का यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमा था। पॉलिसी क्रमांक 1909034222पी100670965 का प्रीमियम जमा करते आ रहे थे।

पति विनोबा भावे सब-स्टेशन बजरंग नगर में कार्य के दौरान विद्युत करंट का शिकार हो गए थे। उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति राजकुमार की इलाज के दौरान मई 2022 में मौत हो गई।

घटना के बाद सारे दस्तावेज व मृत्यु प्रमाण-पत्र यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सारे तथ्य के साथ जमा किए। बीमा अधिकारियों ने जल्द भुगतान का वादा किया पर उन्हें क्लेम की राशि आज तक नहीं मिली।

पीड़िता का आरोप है कि सिवनी शाखा के प्रबंधक के द्वारा बिना जाँच के व गलत पॉलिसी नंबर डालकर यह पत्र जारी कर दिया गया है कि आपको हमारी कंपनी भुगतान नहीं दे सकती है। वहीं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया पर कंपनी का पक्ष नहीं मिला।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ -

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   18 May 2024 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story