जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन तक यात्रा करके वंदे भारत के यात्रियों से फीडबैक लिया

जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन तक यात्रा करके वंदे भारत के यात्रियों से फीडबैक लिया
अधिकारियों की पहल,यात्रियों के साथ किया सफर, लिया फीडबैक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को सफर का अनुभव कैसा हो रहा है, रेलवे का खानपान, सफाई आदि की सुविधाओं से यात्री कितने संतुष्ट हैं। ये जानने के लिए मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने अपनी टीम के साथ जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन तक यात्रा करके वंदे भारत के यात्रियों से फीडबैक लिया। इस दौरान जहाँ यात्रियों ने वंदे भारत के सफर को लग्जरी फीलिंग व सीटों को भी काफी आरामदायक बताया। वहीं इसके सफर को जबलपुर से इंदौर तक बढ़ाने की सलाह भी दी। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 6 बजे जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन तक वंदे भारत क्रमांक 20174 में सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने सफर कर इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से ट्रेन और रेलवे की सुविधाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन के सफर को काफी आरामदायक बताया। वहीं इसे जबलपुर से इंदौर तक चलाने का सुझाव भी दिया। यात्रा के दौरान सीनियर डीसीएम श्री रंजन ने रानी कमलापति स्टेशन पर बेस किचन का भी निरीक्षण किया।

Created On :   24 Aug 2023 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story