- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, सर्दी...
जबलपुर: कोहरे से हुई दिन की शुरुआत, सर्दी ने कँपाया

- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2 डिग्री का अंतर
- उत्तरी हवाओं ने दिखाया असर
- उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बढ़ गया
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बढ़ गया और लोग सर्दी से काँप गए। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मात्र 2 डिग्री का अंतर रहा।
इसके अलावा ओस के रूप में हल्की ड्रिजलिंग भी होती रही। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तरी हवाएँ असर दिखाएँगी, जिसके चलते दिन में धूप खिलने के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।
रद्द हुईं सारी उड़ानें- कोहरे और बादलों के कारण दूसरी बार सभी उड़ानें रद्द की गई हैं। बुधवार को न तो कोई फ्लाइट डुमना आई और न ही यहाँ से जा सकी है।
Created On :   11 Jan 2024 5:48 PM IST