- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सना हत्याकांड,आरोपी की रिमांड 7...
जबलपुर: सना हत्याकांड,आरोपी की रिमांड 7 जनवरी तक बढ़ी

- भाजपा नेत्री सना खान की हत्या
- 2 अगस्त को सना पति अमित से मिलने के लिए जबलपुर पहुँची थी
- 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की हत्या के आरोपी उसके पति की रिमांड 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बेलखाड़ू स्थित उसके पैतृक निवास से बरामद मोबाइल एवं लैपटॉप की सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते 2 अगस्त को सना खान नागपुर से पति अमित से मिलने के लिए जबलपुर पहुँची थी। यहाँ विवाद होने के बाद पति ने सना को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में अमित एवं उसकी मदद करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इसी बीच नागपुर पुलिस अमित को लेकर जबलपुर पहुँची थी। इस दौरान उसके बेलखाड़ू स्थित घर से सना का मोबाइल एवं लैपटॉप बरामद कर वापस लौट गयी थी। इसी बीच शुक्रवार को नागपुर पुलिस द्वारा आरोपी अमित को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से 7 जनवरी तक उसकी रिमांड बढ़ा दी गयी। वहीं बरामद किए गए मोबाइल एवं लैपटॉप की जाँच के उपरांत कुछ अहम जानकारियाँ भी सामने आने की पूरी उम्मीद है।
Created On :   6 Jan 2024 5:26 PM IST