वंदे भारत ट्रेन को जनता में लोकप्रिय बनाने रेल प्रशासन ले रहा फीडबैक

वंदे भारत ट्रेन को जनता में लोकप्रिय बनाने रेल प्रशासन ले रहा फीडबैक
जबलपुर से भोपाल तक मात्र 4.30 घंटे में इससे सफर संभव हो रहा है

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

वंदे भारत ट्रेन को जनता के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा आम लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए ट्रेन से संबंधित 12 बिंदुओं के आधार पर जबलपुर मंडल द्वारा सर्वेक्षण भी किया गया है। इस दौरान मिले सुझाव के आधार पर अब नए निर्णय लिए जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के स्वदेशी निर्मित हाई स्पीड ट्रेन होने के कारण लोग इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। टच फ्री स्लाइडिंग डोर तथा सभी कोचों में फायर डिटेक्शन, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अलावा ट्रेन की सुरक्षा के लिए इसे कवच से लैस किया गया है, ताकि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आ जाने पर भी होने वाली किसी टक्कर को रोेका जा सके। जबलपुर से भोपाल तक मात्र 4.30 घंटे में इससे सफर संभव हो रहा है। श्री रंजन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का अन्य स्टेशनों पर विस्तार करने के लिए व यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने जबलपुर रेल मंडल के सभी यात्रियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। सुझाव में मुख्यत: यह जानकारी चाही जा रही है कि किस स्टेशन के लिए और किस समय पर इसे चलाया जा सकता है।

Created On :   22 July 2023 8:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story