Jabalpur News: स्वच्छता सर्वे टीम शहर में कदमताल कर रही है पहले ही "जवाब' दे चुकी हैं सफाई की नई मशीनेें

स्वच्छता सर्वे टीम शहर में कदमताल कर रही है पहले ही जवाब दे चुकी हैं सफाई की नई मशीनेें
  • विडंबना: पांच मशीनें हुईं खराब, निगम के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, सर्वे का छठवां दिन
  • पांच मशीन खराब होने के कारण शहर में सफाई का काम तेज गति से नहीं हो पा रहा है।

Jabalpur News: स्वच्छ सर्वे के बीच सफाई कार्य में लगी नगर निगम की पांच मशीनें खराब हो गई हैं। इनके खराब होने का असर सफाई के काम पर पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी मशीनों का सुधार कार्य नहीं करा रहे हैं। वहीं छठवें दिन भी शहर में स्वच्छ सर्वे का काम जारी रहा।

नहीं हो पा रहे काम

पांच मशीन खराब होने के कारण शहर में सफाई का काम तेज गति से नहीं हो पा रहा है। इसका असर स्वच्छ सर्वे की रैंकिंग पर पड़ सकता है। काम प्रभावित होने के बाद भी मशीनों का सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है।

एक डीफॉगर- इस मशीन के जरिए अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र में धूल पर पानी का छिड़काव किया जाता है। लेकिन मशीन खराब हो चुकी है।

दो जेट मशीन- सीवर और नालियों की सफाई के काम में आने वाली एक बड़ी और एक छोटी जेट मशीन में भी तकनीकी खराबी आ गई है।

दो शक मशीन- एक बड़ी और एक छोटी शक मशीन भी खड़ी हुई है। इनके जरिए नालियों और नालों का मलबा खींचकर बाहर किया जाता है।

कठौंदा प्लांट में फिर हुआ सर्वे

शहर में 6 दिन से स्वच्छ सर्वे का काम जारी है। टीम ने दूसरे दिन भी कठौंदा प्लांट का निरीक्षण किया। दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने गीले कचरे से बनाई जा रही खाद के बारे जानकारी ली। कर्मचारियों ने सर्वे टीम को खाद तैयार करने की विधि बताई। सर्वे टीम ने प्लांट के पास बने तालाब का भी निरीक्षण किया।

कर्मचारियों ने बताया कि तालाब में सीवर का पानी एकत्रित किया जाता है, जिसका उपयोग निर्माण कार्य और सिंचाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा सर्वे टीम ने वार्ड क्रमांक 30 और 32 का सर्वे किया। यहां पर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

सफाई कर्मियों से करा रहे डिवाइडरों की पुताई

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, शगुफ्ता उसमानी गुड्डू नबी और अयोध्या तिवारी ने कहा कि निगम के विभागों में तालमेल नहीं है। सर्वे के दौरान सफाई कर्मियों से डिवाइडरों की पुताई कराई जा रही है, जबकि पुताई का काम लोनिवि के कर्मचारियों का है।

Created On :   27 March 2025 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story