- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी कर दी क्लोज, प्रीमियम भी नहीं लौटा रहे

- बीमित ने कहा- हमारे साथ धोखा कर रहे हैं बीमा अधिकारी
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से सही जवाब नहीं मिल रहा है।
Jabalpur News: स्वास्थ्य बीमा कराने से लाभ होगा जैसे अनेक वादे बीमा एजेंट व ब्रांच के अधिकारी करते हैं। प्रीमियम जमा होने के बाद जिम्मेदार उन वादों से मुकर जाते हैं और बीमा राशि भी हड़प रहे हैं। ऐसे ही पीड़ित अब कोर्ट में केस लगा रहे हैं। बीमित सारे तथ्य देते हैं पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी ही शिकायत गुवाहाटी तेजपुर निवासी पंकज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।
पॉलिसी क्रमांक 34417045202400 का तीन साल का एक मुश्त प्रीमियम भी जमा कर दिया गया था। बीमित के पास पॉलिसी भी आ गई थी और अचानक पॉलिसी रिजेक्ट करने का लेटर जारी कर दिया गया। लेटर में पॉलिसी क्लोज करने का कारण भी नहीं बताया गया। बीमित ने मेल किया तो बीमा अधिकारियों ने सुधार कराने का दावा किया पर महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी पॉलिसी शुरू नहीं की।
बीमित का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी पॉलिसी चालू नहीं की गई और न ही प्रीमियम वापस किया जा रहा है। पीड़ित लगातार संपर्क कर रहा है पर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से सही जवाब नहीं मिल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता की तरफ से अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   24 Feb 2025 6:53 PM IST