Jabalpur News: मौसम शुष्क होते ही एयर क्वालिटी पर असर

मौसम शुष्क होते ही एयर क्वालिटी पर असर
  • अभी तक जहाँ वायु की गुणवत्ता बेहतर थी उसमें तेजी से आएगी गिरावट
  • मौसम में बदलाव के साथ ही वायु की गुणवत्ता पर यह असर आता है।
  • मध्य प्रदेश में चंबल एरिया से मानसून की विदाई हाे चुकी है।

Jabalpur News: मानसूनी बारिश का दौर खत्म होने के साथ मौसम शुष्क हो चला है। मौसम सूखा होने के साथ ही वायु की गुणवत्ता पर भी असर दिखाई देने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स इस बात का संकेत भी दे रहे हैं। अभी शहर के मध्य हिस्से का एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स तेज गति से ऊपर बढ़ रहा है। गुरुवार को यह 118 पर पहुँचा गया जबकि एक सप्ताह पहले यह 100 से नीचे था। इसी के साथ सिविल लाइन एरिया है जहाँ पर एक्यूआई ऊपर जा रहा है।

मौसम में बदलाव के साथ ही वायु की गुणवत्ता पर यह असर आता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से लेकर फरवरी माह तक इसका रेंज ऊपर की ओर होता है। जब गर्मियाँ शुरू होती हैं तब यह थोड़ा नीचे आता है। शहर में अब चार हिस्से - मढ़ाताल, सुहागी अधारताल, गुप्तेश्वर और सिविल लाइन एरिया में एयर क्वालिटी का मापन किया जाता है। चारों हिस्सों का मिलाकर अब पूरे शहर में वायु की गुणवत्ता का आकलन किया जा रहा है।

प्रदेश से मानसून की विदाई

मध्य प्रदेश में चंबल एरिया से मानसून की विदाई हाे चुकी है। जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भी मानसून की यही स्थिति है। आसपास आसमान अब पूरी तरह से साफ है। शहर में अब धीरे-धीरे रात के वक्त तापमान हल्का नीचे की ओर आएगा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया, ये भी दो डिग्री अधिक रहा। शहर के आसपास अभी पश्चिमी हवा सक्रिय है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Created On :   4 Oct 2024 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story