- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी,...
जबलपुर: जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी, खमरिया थाने में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

- चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- शिकायत की जाँच के बाद जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी किया जाना उजागर होने पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र स्थित एक जमीन का सौदा कर विक्रय अनुबंध शर्तों का उल्लंघन किए जाने की शिकायत संजीवनी नगर निवासी नमिता सरकार द्वारा की गयी थी। शिकायत की जाँच के बाद जमीन खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी किया जाना उजागर होने पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि घाना में 3 एकड़ कृषि भूमि बेचने का विक्रय अनुबंध गगनप्रीत डंग निवासी मानेगाँव नानक नगर से किया था। उनके द्वारा विक्रय अनुबंध का उल्लंघन कर धोखाधड़ी की गयी है।
इसी प्रकार 16 एकड़ दूसरी भूमि का अनुबंध सुरेंद्र पटैल के साथ किया था। एग्रीमेंट होने के बाद सुरेंद्र पटैल ने अपने साथी मयंक राजपूत व विनोद चक्रवर्ती के साथ षड्यंत्र पूर्वक एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हुए कूटरचना कर उन्हें क्षति पहुँचाई है।
चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   7 Aug 2024 5:22 PM IST