- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दिन का तापमान गिरा तो रात का बढ़ा,...
बदला मौसम: दिन का तापमान गिरा तो रात का बढ़ा, हल्की बारिश संभावित

By - Bhaskar Hindi |15 Feb 2024 6:59 PM IST
- कोहरे से हुआ वसंत का आगाज
- न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
- बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखी गई
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। वसंत पंचमी का दिन ऋतुराज वसंत के आगमन का था, लेकिन बुधवार सुबह इसका स्वागत कोहरे के साथ हुआ। दिन में 9 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा।
शहर के बाहरी हिस्सों में सुबह के अलावा रात को भी कोहरे की घनी चादर देखी गई।
बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सक्रिय रहे बादल हल्की बारिश होने के भी संकेत दे रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादल छँटने के बाद ठंड का दौर एक बार फिर से आएगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था।
वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।
Created On :   15 Feb 2024 6:59 PM IST
Next Story