डुमना रोड पर सेना की जमीन से सटकर बन रही कॉलोनी, हो रहे विवाद

क्षेत्रिय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई करने की मांग, नहीं बना पा रहे मकान

डिजिटल डेस्क जबलपुर। लोग जीवन भर मेहनत करते हैं और खुद के मकान के लिए जमा की गई पूंजी से प्लॉट या मकान खरीद कर सोचते हैं कि अब चैन से जिंदगी जिएँगे। ऐसे लोगों के जीवन में भूचाल लाने के िलए शहर के कुछ बिल्डर धोखाधड़ी करने से भी बाज नहीं आते। डुमना रोड पर ऐसा ही हो रहा है। दर्जनों लोगों के साथ ऐसा ही धोखा हो रहा है। यहाँ प्रियदर्शिनी कॉलोनी के आगे महगवाँ क्रेशर के पास नई कॉलोनी का िनर्माण िकया जा रहा है। कॉलोनी सेना की भूमि से सटाकर बनाई जा रही है जिससे दर्जनों प्लॉटों पर अब लोग मकान नहीं बना पा रहे हैं। वे जैसे ही काम शुरू करते हैं सेना के जवान आकर निर्माण कार्य बंद करा देते हैं। कायदे से बिल्डरों को ऐसे प्लॉट बेचने बंद कर देने चाहिए, लेकिन वे धड़ाधड़ बिक्री में जुटे हैं।

बताया जाता है िक प्रियदर्शिनी कॉलोनी के आगे एक गहरी घाटी है और उसके बाद ऊँचाई पर नई कॉलोनी का िनर्माण िकया जा रहा है। यह क्षेत्र रांझी तहसील के अंतर्गत आता है। यहाँ एक बिल्डर द्वारा कॉलोनी काटी गई और प्लॉट बेचे जा रहे हैं। कॉलोनी के िलए फेंसिंग भी की गई है। इस फेंसिंग से कॉलोनी के अंदर की तरफ 50 मीटर तक िनर्माण पर सेना ने रोक लगा दी है। ऐसा होने से दर्जनों लोगों के करोड़ों रुपए फँस गए हैं। न तो सेना ने यहाँ सूचना देने िकसी प्रकार का बोर्ड लगाया है और न ही बिल्डर ने ऐसा करने की जरूरत समझी, बल्कि पूरी जानकारी होने के बाद भी बिल्डर फेंसिंग से सटाकर प्लॉट बेच रहे हैं जबकि उन्हें मालूम है िक सेना 50 मीटर तक निर्माण नहीं करने दे रही है। कई लोगों ने जब आपत्ति दर्ज की और बिल्डर से सम्पर्क िकया तो उन्हें कहा गया कि सेना से बात चल रही है निर्माण की अनुमति मिल जाएगी। वहीं वहाँ नियमित तौर पर िनरीक्षण के िलए आने वाले आर्मी के अधिकारियों का कहना है िक ऐसा संभव नहीं है।

बोर्ड लग जाए तो कोई क्यों खरीदे विवादित प्लॉट-

प्लॉट खरीदकर फँस चुके लोगों का कहना है िक यदि सेना ही अपनी भूमि पर बोर्ड लगा दे और उसमें जानकारी दे दे कि कहाँ से कहाँ तक उनकी भूमि है तो कोई ऐसी जगह पर प्लॉट क्यों खरीदेगा। ऐसा ही कार्य बिल्डर को भी करना चाहिए वरना उसके िखलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराना चाहिए। इस मामले को लेकर कॉलोनी की समिति ने पिछले दिनों बैठक की थी और जल्द ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जानकारी लेकर होगी उचित कार्रवाई-

इस मामले में अभी हमारे पास शिकायत नहीं आई है लेकिन यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत है और इसकी पूरी जाँच कराई जाएगी। जाँच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

-आरएस मरावी, एसडीएम रांझी

Created On :   23 Feb 2024 5:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story