- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सात सीटों पर उतरे प्रत्याशी, चार...
Jabalpur News: सात सीटों पर उतरे प्रत्याशी, चार में भगवा लहराया

Jabalpur News । एमईएस के वर्क्स कमेटी के सात सीटों पर कराए गए चुनाव में भगवा ध्वज वाली कामगार यूनियन ने जीत हासिल की है। बाकी की तीन सीटों पर लाल झण्डे वाली एम्प्लाॅईज यूनियन के प्रत्याशी विजयी हुए। बहुमत के हिसाब से कमेटी में कामगार ने सत्ता हासिल कर ली है। पिछली सत्ता लाल झण्डे वाली यूनियन की रही है। चुनाव परिणाम आते ही विजयी उम्मीदवारों का जुलूस निकाला गया। जमकर रंग-गुलाल उड़ाए गए। चुनाव को लेकर कर्मचारी और कर्मचारी संगठनों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह ठीक 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे वोटिंग थमी।कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद मतों की गणना शुरू की गई।
ये रहे विजयी प्रत्याशी-
विजय प्रत्याशियों में कामगार यूनियन से बसंत शर्मा, सुभाष पटेल, विमल चक्रवर्ती, नर बहादुर थापा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। वहीं एम्प्लाॅईज यूनियन के अमरेंद्र, आशुतोष सौरभ तिवारी, तीन सीटें निकालने में कामयाब हुए। वर्क्स कमेटी जीत के उपलक्ष्य में कामगार यूनियन द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे एमईएस यार्ड में विजय जुलूस निकाला जाएगा।
एकजुटता की जीत-
कामगार यूनियन के महामंत्री त्रिभुवन सिंह, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दशरथ प्रसाद, बाबूलाल पारस, अशोक विश्वकर्मा, रामकुमार पटेल, जवाहर, देवेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद, सी दास, पंकज गुप्ता आदि ने इसे एकजुटता की जीत बताई है।
Created On :   4 March 2025 11:55 PM IST