जबलपुर: अवैध वेंडरों का कारनामा, छोटे स्टेशनों से खाने की बुकिंग, मुख्य स्टेशन में डिलेवरी

अवैध वेंडरों का कारनामा, छोटे स्टेशनों से खाने की बुकिंग, मुख्य स्टेशन में डिलेवरी
  • खाद्य सामग्री बेचने अपनाया नया तरीका, जिम्मेदार बेफिक्र
  • अवैध वेंडर बेस किचन से खाना लेकर सीधे संबंधित यात्रियों तक पहुँचा रहे हैं।
  • कर्मचारी यात्रियों के बीच जाकर खाने-पीने की सामग्रियों का ऑर्डर तक बुक कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। स्टेशनों में खाद्य सामग्री बेचने वाला अवैध वेंडरों का ग्रुप एक बार फिर सक्रिय हाे गया है। इस बार ग्रुप ने अपना खाना यात्रियों तक पहुँचाने के लिए नया तरीका ईजाद किया है।

जिसक चलते उन्होंने जबलपुर मुख्य स्टेशन के आसपास के छोटे स्टेशनों में अपने कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। जो इन छोटे स्टेशनों से चढ़कर यात्रियों के बीच जाकर खाना, नाश्ता, चाय व अन्य खाने-पीने की सामग्री का ऑर्डर बुक कर सीधे जबलपुर बेस किचन तक पहुँचा रहे हैं।

इसके बाद जैसे ही ट्रेन मुख्य स्टेशन पर पहुँचती है तो अवैध वेंडर बेस किचन से खाना लेकर सीधे संबंधित यात्रियों तक पहुँचा रहे हैं। इस तरह अवैध वेंडरों का कारोबार संचालित हो रहा है।

पहले से ही कोच व बर्थ में बाँट रहे पर्चे-सूत्र बताते हैं कि इन ग्रुप के कर्मचारी अपने कारोबार को सही ढंग से संचालित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। यह कर्मचारी स्टेशन पर ट्रेनों के पहुँचने से पहले ही कोचों में जाकर हर बर्थ में खाना बेचने वाली कंपनियों के पर्चे रख रहे हैं, जिसमें ऑर्डर बुक कराने के लिए नंबर के साथ ही खाद्य सामग्रियों की दर तक लिखी है।

इसके बाद जब ट्रेन चलने लगती है तो यह कर्मचारी यात्रियों के बीच जाकर खाने-पीने की सामग्रियों का ऑर्डर तक बुक कर रहे हैं।

Created On :   11 May 2024 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story