- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ब्लैकमेल कर महिला से 15 लाख व जेवर...
Jabalpur News: ब्लैकमेल कर महिला से 15 लाख व जेवर ऐंठे

Jabalpur News । अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला को धमकाते हुए दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद आरोपी ने अपनी एक महिला मित्र व दो अन्य के साथ महिला को ब्लैकमेल करते हुए 15 लाख नकदी व जेवर ऐंठ लिए। आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए जमीन के दस्तावेज भी ले लिए। तंग आकर शनिवार की रात महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने पहुंची पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सतना निवासी नरेंद्र शिवहरे का उसके घर आना-जाना था। फरवरी 2023 में महिला घर पर अकेली थी तभी नरेंद्र उसके घर पहुंचा और महिला को अकेला देख धमकाते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। उसके बाद आरोपी ने कई बार महिला का दैहिक शोषण किया। 23 नवंबर 2024 को आराेपी महिला साथी शबीना सिकंदर मनियार, एहफाज अंसारी और साहिल खान के साथ महिला के घर पहुंचे और महिला को बदनाम करने, जान से मारने, बच्चे को स्कूल से उठवा लेने की धमकी दी। जिससे महिला डर गई, उसके बाद आरोपियों ने महिला के घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए व 6 तोला वजनी सोने व 40 तोला वजनी चांदी के जेवर ले लिए। उसके बाद पुन: धमकाते हुए आॅनलाइन 13 लाख 80 हजार ट्रांसफर करा लिए। इतनी रकम लेने के बाद आरोपियों ने महिला के हस्ताक्षर वाला चैक व घर के दस्तावेज लेकर अपने पास रख लिए जिससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र व उसकी महिला साथी सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Created On :   30 March 2025 11:59 PM IST