Gondia News: वृक्षों की हो रही अवैध कटाई विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

वृक्षों की हो रही अवैध कटाई विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
  • सालेकसा में वन व्यवस्थापन समिति चल रही कागजों पर
  • नई वन व्यवस्थापन समिति का गठन ही नहीं हुआ
  • सालेकसा के जंगलों से मुरुम, रेत, पत्थर, सागौन की तस्करी

Gondia News वन विभाग, वन मंत्रालय मुंबई के माध्यम से राज्य में जंगलों का संवर्धन व संरक्षण हो, इसके लिए वन विभाग के सहयोग से जंगलों की निगरानी के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर वन विभाग ने वन व्यवस्थापन समिति का गठन किया है। लेकिन बीते सात वर्षों से सालेकसा तहसील सहित संपूर्ण जिले में नई वन व्यवस्थापन समिति का गठन नहीं किया गया है। शासन निर्णय के अनुसार हर पांच वर्षों में वन व्यवस्थापन समिति का गठन करना होता है। लेकिन वर्ष 2017-18 से पुरानी ही वन व्यवस्थापन समिति होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वृक्ष कटाई में वन व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारी ही शामिल है। सालेकसा के जंगलों से मुरुम, रेत, पत्थर, सागौन की अवैध तरीके से तस्करी की जा रही है। बावजूद कार्रवाई की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। अगर इसी तरह चलते रहा तो जंगल पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगे। सालेकसा का जंगल सागौन के लिए प्रसिद्ध है। यहां सागौन तस्करों की नजरें गढ़ी हुई रहती है। जंगलों में अनेक सागौन के वृक्षों की अवैध रूप से कटाई की गई है।

पुनर्गठन करना आवश्यक : वर्ष 2011 के शासन वन विभाग अधिनियम अंतर्गत हर पांच वर्ष में वन व्यवस्थापन समिति का पुनर्गठन करना आवश्यक है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा लेकर वन व्यवस्थापन समिति का गठन करना चाहिए। - पंचभाई, उपवन संरक्षक, वन विभाग, गोंदिया

निर्देश दिए जाएंगे : शासन नियमानुसार जैसे पांच वर्षों के लिए सरपंच चुने जाते हैं, उसी तरह पांच वर्षों के लिए वन व्यवस्थापन समिति का पुनर्गठन करना अनिवार्य है। इस विषय में प्रत्येक ग्राम पंचायत को ग्राम सभा के माध्यम से वन परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा पत्र व्यवहार कर वन व्यवस्थापन समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश देंगे। - जी.एस. राठौड़, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र कार्यालय, सालेकसा


Created On :   4 Feb 2025 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story